फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up police beats women in lucknpw roads.

VIDEO:पुलिस ने महिलाओं पर लाठियां बरसाई!

Thu, 04 Dec 2014 10:11 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Dec 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
up police beats women in lucknpw roads.

दो महीने से वेतन के लिए तरस रहे स्मारक संरक्षण समिति के कर्मचारियों और पुलिस के बीच जमकर भिड़ंत हो गई। स्मारक संरक्षण समिति में करीब 5500 कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों को अक्तूबर-नवंबर से वेतन नहीं मिला।

विज्ञापन


स्मारक के सफाईकर्मी छोटू की बुधवार तड़के मौत हो गई। मौत की वजह हार्टअटैक बताई जा रही है। छोटू वेतन न मिलने की वजह से परेशान था।

8000 रुपये मासिक वेतन पाने वाला छोटू उजरियांव गांव में किराए से रह रहा था। वेतन न मिलने से छोटू ने दो महीने से मकान का किराया भी नहीं दिया था। वह खुद भी बीमार था उसकी पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक तनावग्रस्त होने की वजह से हार्टअटैक से मौत हो गई। छोटू की मौत से गुस्साए कर्मचारी नेता धनंजय और सुरेश राणा के नेतृत्व में शव लेकर 1090 चौराहे पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सभी स्मारक और पार्क बंद करा दिए गए। चौराहे पर पहुंचकर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन में छोटू की पत्नी और परिजन भी मौके पर मौजूद थे।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर

up police beats women in lucknpw roads.

करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर जाम रहा। जब स्कूलों की छुट्टी होने पर प्रदर्शनकारियों ने स्कूली वाहनों को रोकने की कोशिश की तो पुलिस ने आंदोलनकारियों पर लाठी भांजी।

शव के इर्द-गिर्द बैठी महिलाओं को भी नहीं बख्शा। 10 मिनट बाद जियामऊ की ओर से कर्मचारियों की भीड़ ने लोहिया पथ पर पथराव शुरू कर दिया।

जवाब में पुलिस ने भी पत्थर बरसाए। इन लोगों को पुलिस ने खदेड़ने की कोशिश की तो भारी संख्या में मौजूद आंदोलनकारियों ने पुलिस को वापस खदेड़ दिया।

एसपी पश्चिम राजेश कुमार ने टीयर गन से फायर कर ‌भीड़ को तितर-बितर किया। एसएसपी प्रवीण कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे।

फोर्स ने आंदोलनकारियों को जियामऊ तक खदेड़ा लेकिन पुलिस के हत्थे कोई आंदोलनकारी नहीं चढ़ा। डालीबाग कॉलोनी, निशातगंज, लोहिया पथ, गोमती बैराज, सिविल अस्पातल के आसपास का इलाका, जापलिंग रोड पर घंटों जाम की स्थिति से अफरातफरी रही।

यहां देखिए, पूरी घटना का वीडियो

up police beats women in lucknpw roads.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed