{"_id":"686e77d8f3d968911b08f727","slug":"up-police-and-midwinter-club-victorious-lucknow-news-c-13-1-lko1071-1285310-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूपी पुलिस और मिडविंटर क्लब विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूपी पुलिस और मिडविंटर क्लब विजयी
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी पुलिस और मिडविंटर क्लब ने अपने मुकाबले जीतते हुए सतीश शुक्ला मेमोरियल जिला फुटबॉल लीग मेें पूरे अंक प्राप्त किए। यूपी पुलिस ने बुल्स क्लब को 2-0 और मिडविंटर क्लब ने कैंट हीरोज को 2-1 से पराजित
किया। दिलकुशा ग्राउंड में खेली जा रही प्रतियोगिता में बुधवार का पहला मुकाबला यूपी पुलिस और बुल्स क्लब के बीच खेला गया। मुकाबले की शुुरुआत से ही यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम करते हुए बुल्स क्लब पर
हमलों की झड़ी लगा दी। खेल के 20वें मिनट में इमरान ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए पुलिस को 1-0 से बढ़त दलाई। तीन मिनट के बाद पुलिस को दूसरा गोल करने में सफलता मिली। यह गोल इमरान खान ने बुल्स इलेवन की रक्षापंक्ति को भेदकर किया। दूसरे हाफ में बुल्स क्लब ने मुकाबले में वापसी के लिए लगातार कई मूव बनाए, लेकिन यूपी पुलिस की सजग रक्षापंक्ति ने उनके सभी प्रयास व्यर्थ कर दिए। इस तरह यूपी पुलिस ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया। दिन के दूसरे मुकाबले में मिडविंटर क्लब का सामना कैंट हीरोज से हुआ। यह मुकाबला बेहद कड़ा रहा। खेल के 30वें मिनट में मिडविंटर के लिए ऋषि ने हेडर से गोल करते हुए टीम को 1-0 से बढत दिलाई। यह स्कोर
विज्ञापन
मध्यांतर तक कायम रहा। दूसरे हाफ में मिडविंटर क्लब को दूसरा गोल करने में सफलता मिली। यह गोल शिवांश ने साथी खिलाड़ी के पास पर किया। मैच के आखिरी मिनटों में कैंट हीरोज के गोलू ने गोल करते हुए अंतर को 1-2 से कम
किया। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह मिडविंटर क्लब ने 2-1 के अंतर से जीत दर्ज करते हुए विजयी अंक प्राप्त किए।