लखनऊ में पुलिस और बदमाशों की बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलमबाग के सीएनडब्ल्यू रोड पर शुक्रवार देर रात पुलिस की दो शातिर लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में लुटेरा हामिद रजा घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट में इस्तेमाल बाइक, तमंचा, कारतूस व मोबाइल बरामद किया गया है। जबकि मौके से भागे दूसरे लुटेरे वारिस की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 13 दिन पहले हामिद जमानत पर छूटा था। गिरोह में छह से अधिक लुटेरे हैं।
डीसीपी मध्य दिनेश सिंह के मुताबिक, शुक्रवार रात आलमबाग इलाके में लूट की सूचना पर इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त निरीक्षक ऋषिदेव सिंह व सर्विलांस सेल के प्रभारी संजय शुक्ला की टीम ने घेराबंदी की। सीएनडब्ल्यू रोड से 40 क्वार्टर जाने वाली मोड़ पर बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में हामिद घायल हो गया। जबकि वारिस अली भाग निकला।
मूलरूप से बलरामपुर के महमूदपुर का हामिद रजा लखनऊ में वजीरगंज के बासमंडी इलाके में किराए के मकान में रहता है। उसने 20 से 35 साल उम्र के युवकों का गिरोह बना रखा है। जो बाइक चलाने में माहिर है और मोबाइल व चेन लूट करते हैं। हाल ही में गिरोह के तीन गुर्गे हामिद के साथ गोमतीनगर थाने से जेल भेजे गए थे। एक मार्च को जमानत पर छूटने के बाद हामिद फिर से सक्रिय हो गया था। गिरोह में रायबरेली के बछरावां का वारिस अली, साहिल, शिवम सिंह, शहनवाज और सलमान प्रमुख रूप से शामिल हैं।
लूट के बाद तैयार करते थे फर्जी रसीद
पुलिस के मुताबिक, गिरोह लूटे गए सामानों की जाली रसीद तैयार विज्ञापन ओएलएक्स पर अपलोड करता था। इसके बाद सौदा कर सामान की डिलीवरी कर देता था। पूछताछ में हामिद ने कुबूला कि उसके निशाने पर बुजुर्ग, महिला व छोटे बच्चे होते हैं। लुटेरे को दबोचने में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह, एसआई धर्मेंद्र कुमार, शिवनारायण सिंह, गुलाब सिंह, हेड कांस्टेबल इंद्रजीत सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव, अखिलेश कुमार, सचिन कुमार, विमल कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस कमिश्नर ने टीम को 20 हजार का इनाम दिया है।