यूपी : पीएम मोदी करेंगे 9802 हजार करोड़ की सरयू-राप्ती परियोजना का लोकार्पण, जलशक्ति मंत्री ने आयोजन की तैयारियों को परखा
किसानों के लिए देश की सबसे बड़ी परियोजना में शुमार सरयू व राप्ती नहर परियोजना के पूरे होने के पीएम के हाथों से लोकार्पण कराकर भाजपा किसानों को संदेश देने की कोशिश में है कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। लोकार्पण के लिए बलरामपुर जिले के हंसुआ डोल गांव में स्थान तय किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि बलरामपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सबसे बड़ी परियोजना का लोकार्पण करेंगे। 1972 में किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते पूर्वांचल के किसानों को सिंचाई सुविधा की सौगात दी थी। उन्होने नौ जिलों के किसानों के लिए सरयू व राप्ती नहर परियोजना की शुरू की थी। जो 50 सालों में अब जाकर पूरी हुई है।
प्रदेश सरकार का दावा है कि साल 2018 में योगी सरकार ने इस परियोजना पर विशेष ध्यान देकर पूरा कराया। अब प्रधानमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना पर 9802 हजार करोड़ रूपसे खर्च हुए हैं। परियोजना पूरी होने से 25 लाख किसानों को सीधे सिंचाई की सुविधा मिली है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देजनर आठ दिसबंर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बलरामपुर आएंगे। भाजपा के नेताओं में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है।
किसानों के लिए देश की सबसे बड़ी परियोजना में शुमार सरयू व राप्ती नहर परियोजना के पूरे होने के पीएम के हाथों से लोकार्पण कराकर भाजपा किसानों को संदेश देने की कोशिश में है कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। लोकार्पण के लिए बलरामपुर जिले के हंसुआ डोल गांव में स्थान तय किया। गुरूवार को प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
किसानों के हित में भाजपा सरकार ने बड़े स्तर पर काम किये हैं। इस परियोजना से 25 लाख किसानों को सीधे लाभ मिलेगा और उनके खेती की लागत कम होगी। इससे 14.50 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई की सुविधा हासिल होगी। एक अनुमान है कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 11 दिसबंर को हो सकता है। अभी तिथि के बारे स्पष्ट जानकारी तो नही दी गई है लेकिन तैयारी में पूरा प्रशासन लग गया है। - पूर्व सांसद व अध्यक्ष जिला पंचायत श्रावस्ती दद्दन मिश्र, विधायक राम फेरन पांडेय