फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Plants will be planted in the village panchayats in memory of those who died of corona

यूपी : ग्राम पंचायतों में कोरोना से दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में लगाए जाएंगे पौधे

Thu, 01 Jul 2021 09:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Jul 2021 09:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सौ वर्ष से अधिक आयु के पेड़ों के हेरिटेज वृक्ष के रूप में संरक्षित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। वन महोत्सव में सरकार ने 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, 4 जुलाई को एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
UP: Plants will be planted in the village panchayats in memory of those who died of corona
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना महामारी से दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में प्रत्येक ग्राम पंचायत में पौध रोपण करने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौ वर्ष से अधिक आयु के पेड़ों के हेरिटेज वृक्ष के रूप में संरक्षित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को गोमती नगर स्थित सिटी मॉन्टेंसरी स्कूल में पीपल के पौध का रोपण कर एक से सात जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव का आगाज किया। वन महोत्सव में सरकार ने 30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, 4 जुलाई को एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


वन महोत्सव के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि प्रत्येक नागरिक को महोत्सव के जरिये प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति हमारे दायित्व का निर्वहन करने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रकृति एवं पर्यावरण के जितने सानिध्य में रहेंगे हमारे अंदर रोगों से लड़ने की उतनी ही अधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा होगी। मुख्यमंत्री ने गंगा के तटवर्ती क्षेत्रं में गंगा उद्यान लगाने और राम वन गमन मार्ग को वृक्षारोपण करने की कार्यवाही की जा रही है। एक्सप्रेस-वे और हाई-वे को भी वृक्षारोपण अभियान से जोड़ने को कहा।
विज्ञापन


प्रकृति से खिलवाड़ का दुष्परिणाम भुगतना पड़ा है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब भी प्रकृति के विपरीत आचरण किया और पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया उसका दुष्परिणाम पूरी जीव सृष्टि को भुगतना पड़ा। प्रकृति और पर्यावरण के समन्वय के महत्व का अनुमान हम वर्तमान में लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया विगत सवा वर्ष से कोरोना महामारी से जूझ रही है। चूंकि मनुष्य इस जीव सृष्टि का सर्वश्रेष्ठ प्राणी माना गया है, वह ही सर्वाधिक इसकी चपेट में भी आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ रही है पौध रोपण की संख्या
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में 5 करोड़, 2018 में 11 करोड़, 2019 में 22 करोड़ वृक्षों के रोपण के लक्ष्य को पूरा किया। 2020 में कोरोना महामारी की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद एक दिन में प्रदेश में 25 करोड़ से अधिक वृक्ष लगाए गए। बीते चार वर्षों में जिन पौधों का रोपण किया गया उनमें से 75 से 90 प्रतिशत जीवित और पूरी तरह सुरक्षित है। इसके लिए थर्ड पार्टी ऑडिट कराने की व्यवस्था की गई है। वन विभाग को  75 से 80 प्रतिशत वृक्षों को जियो टैगिंग से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सिटी मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भावी पीढ़ी को ही नहीं अपितु समाज के सभी वर्गों को वृक्षारोपण के महत्व से अवगत कराने में अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर एसीएस गृह अवनीश अवस्थी, एसीएस सूचना नवनीत सहगल, सीएमएस के संस्थापक प्रबंधक जगदीश गांधी, निदेशक डॉ.भारती गांधी उपस्थित थे।


योगी ने डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री ने नेशनल डॉक्टर्स डे पर सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हमारे चिकित्सकों ने जिस प्रतिबद्धता एवं ईमानदारी के साथ मानवता की सेवा की है। वह अपने आप में एक उदाहरण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed