{"_id":"5dd101c28ebc3e54c14c43e0","slug":"up-pf-scam-investigation-started-of-accounts-of-fake-broker-firms","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएफ घोटाला: फर्जी ब्रोकर फर्मों के खातों की जांच शुरू, अभिनव गुप्ता के दो करीबियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफ घोटाला: फर्जी ब्रोकर फर्मों के खातों की जांच शुरू, अभिनव गुप्ता के दो करीबियों की तलाश
Sun, 17 Nov 2019 01:46 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 17 Nov 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईओडब्ल्यू ने यूपीपीसीएल में पीएफ की राशि के डीएचएफएल में अनियमित निवेश के मामले की जांच में फर्जी पाई गई ब्रोकर फर्मों के खातों को खंगालना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही जांच एजेंसी इस मामले में गिरफ्तार पॉवर इम्पलॉइज ट्रस्ट के पूर्व सचिव पीके गुप्ता के बेटे अभिनव के दो और करीबियों को तलाश कर रही है।
फर्जी फर्मों के खातों की जांच के लिए जांच अधिकारियों ने संबंधित बैंकों के अफसरों से संपर्क साधा है। इन सभी खातों का पिछले एक अरसे का ब्यौरा मांगा गया है। जांच अफसर गोलमाल कर हासिल की गई रकम के बार में जानकारी कर रहे हैं।
यह देखा जा रहा है कि इस रकम को कहां और किन खातों में ट्रांसफर किया गया। इस कवायद के जरिए यह जानने की कोशिश हो रही है कि रकम की हेराफेरी में और कौन-कौन जुड़ा है।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू इसके साथ ही अभिनव के दो और करीबियों की तलाश में है। सूत्रों के अनुसार जांच अधिकारियों को सूचना मिली है कि अभिनव केदो और खास लोग हैं जो ब्रोकर फर्मों में रकम जमा करना में सक्रिय थे। इसके अलावा इन लोगों का अभिनव की अन्य व्यावसायिक गतिविधियों में भी शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

जांच अधिकारी इस सूचना की सत्यता को पुख्ता करने में जुटे हुए हैं। इसके साथ अभिनव व उसके साथी आशीष के आवास, कार्यालय व अन्य ठिकानों पर तलाश का सिलसिला शुरू किया जा रहा है।
अभी तक इन दोनों के दिल्ली व हरियाणा के कुछ ठिकानों की जानकारी सामने आई है। सोमवार को फर्जी ब्रोकर फर्मों में से पांच फर्मों के संचालकों से पूछताछ की जानी है। इनसे भी फर्मों में जमा रकम व अभिनव और अन्य आरोपियों की इसमें भूमिका के बारे में पूछा जाना है।