यूपी: 75 जिलों में 10 मिनट का हुआ ब्लैकआउट, सायरन बजते ही बंद हुई बिजली; लखनऊ में सीएम योगी ने देखा मॉकड्रिल
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में रविवार शाम छह बजे ब्लैकआउट मॉकड्रिल शुरु हुई। इस दौरान करीब दो मिनट तक एयर रेड का सायरन बजा और कई इलाकों में बिजली बंद की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में रविवार शाम छह बजे ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित हुई। नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से होने वाले इस अभ्यास में युद्ध और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा। इस दौरान एयर रेड की चेतावनी देने वाला सायरन करीब दो मिनट तक बजा। इसके साथ ही कई इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बंद की गई।
'मॉकड्रिल हर जिले में होनी चाहिए'
सीएम योगी ने कहा कि आपदा के समय सही निर्णय, समय पर सूचना और प्रशिक्षित प्रतिक्रिया से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। पिछले दिनों प्रदेश में त्योहारों की लंबी श्रृंखला के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।
वहीं, बाढ़ जैसी आपदाओं में पुलिस, NDRF, SDRF, PAC की फ्लड यूनिट और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक मिलकर राहत-बचाव का काम करते हैं। सीएम ने कहा कि इस तरह की मॉकड्रिल सिर्फ लखनऊ में नहीं, बल्कि हर जिले में होनी चाहिए। बाढ़ समेत अलग-अलग आपात स्थितियों से निपटने के लिए अलग-अलग अभ्यास किए जाने चाहिए।
लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम छह बजे पहुंचकर अभ्यास का जायजा लिया। मॉकड्रिल में पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और आपदा राहत से जुड़ी टीमें हिस्सा लिया। इनके बीच आपसी समन्वय और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की क्षमता को परखा।
सायरन बजने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह
प्रशासन की ओर से नागरिकों को मॉकड्रिल के दौरान घबराने के बजाय सावधानी बरतने की सलाह दी गई थी। लोगों से कहा गया कि सायरन बजने पर घर या किसी सुरक्षित स्थान के भीतर रहें। अनावश्यक रोशनी बंद रखें और बच्चों व पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखें। यह अभ्यास वास्तविक हमले की स्थिति नहीं, बल्कि आपातकालीन तैयारियों को जांचने की प्रक्रिया का हिस्सा था।
अभियान चलाने की तैयारियों को परखा गया
मॉकड्रिल में पुलिस, नागरिक सुरक्षा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमें शामिल हुईं। अभ्यास के दौरान आपात स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, सायरन सिस्टम की कार्यक्षमता और राहत एवं बचाव अभियान चलाने की तैयारियों को परखा गया। टीमों ने यह भी प्रदर्शित किया कि संकट के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और घायलों को तत्काल मदद देने के लिए किस तरह कार्रवाई की जाती है।
सायरन बजने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह
प्रशासन की ओर से नागरिकों को मॉकड्रिल के दौरान घबराने के बजाय सावधानी बरतने की सलाह दी गई थी। लोगों से कहा गया कि सायरन बजने पर घर या किसी सुरक्षित स्थान के भीतर रहें। अनावश्यक रोशनी बंद रखें और बच्चों व पालतू जानवरों का विशेष ध्यान रखें। यह अभ्यास वास्तविक हमले की स्थिति नहीं, बल्कि आपातकालीन तैयारियों को जांचने की प्रक्रिया का हिस्सा था।
