फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Passenger trains closed during Covid will start from July, old number will be there, fare will be same as

रेल यात्रा: कोविड के समय बंद हुईं पैसेंजर ट्रेनें जुलाई से होंगी शुरू, होगा पुराना नंबर, किराया भी होगा कम

Sat, 08 Jun 2024 07:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 08 Jun 2024 07:31 PM IST
सार

Passenger trains: कोविड के समय देश में बंद हुईं बहुत सारी पैसेंजर ट्रेनें शुरू तो हुईं थीं लेकिन उन्हें बदले हुए नंबर और बढ़े किराए के साथ चलाया जा रहा था। अब जुलाई से उन्हें पुराने पैटर्न पर भी चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
UP: Passenger trains closed during Covid will start from July, old number will be there, fare will be same as
पैसेंजर ट्रेनें भी होंगी शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैसेंजर ट्रेनों को अब स्पेशल नहीं, रेगुलर नंबरों के साथ चलाया जाएगा। कोविड के बाद जब ट्रेनें शुरू हुईं तो रेलवे प्रशासन ने इन्हें स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया, जिससे किराया भी महंगा हो गया था। अब रेगुलर बनने से किराया भी सस्ता हो जाएगा।

विज्ञापन


फिलहाल उत्तर रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों को नियमित नंबरों से चलाया जाएगा। यह बदलाव एक जुलाई से होगा। अब इन ट्रेनों को नियमित नंबरों से संचालित किया जाएगा, जिसमें लखनऊ मंडल की 13 ट्रेनें शामिल हैं। वहीं मुरादाबाद और अंबाला मंडल की ट्रेनें भी हैं। 
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के अधिकारी बताते हैं कि उत्तर रेलवे के लखनऊ, मुरादाबाद व अंबाला मंडल में भी करीब 119 ट्रेनें हैं जो स्पेशल पैसेंजर बनाकर चलाई जा रही हैं। सूत्रों ने बताया कि जुलाई में टाइम टेबल में बदलाव के साथ ही इन ट्रेनों को भी नियमित नंबर से चलाया जाएगा। इससे किराया भी कम होगा। लखनऊ मंडल में 13 और मुरादाबाद व अंबाला डिवीजन में 53-53 पैसेंजर ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार से दो दिन बाधित रहेंगी दस ट्रेनें
 पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट भटनी रेलखंड के कुसम्ही-सरदारनगर-चौरी चौरा स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग की कमीशनिंग का कार्य किया जाना है। इसके चलते लखनऊ-बरौनी, राजधानी स्पेशल सहित दस ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अहमदाबाद से नौ जून को चलने वाली 19489 अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर की जगह भटनी में टर्मिनेट होगी। गोरखपुर से नौ व 10 जून को चलने वाली 19490 गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस भटनी से ही चलाई जाएगी।

लखनऊ जं. से नौ को चलने वाली 15008 कृषक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी की जगह गोरखपुर में टर्मिनेट होगी और वापसी में 15007 कृषक एक्सप्रेस गोरखपुर से ही चलेगी। दूसरी तरफ नौ जून को 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल, 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल, 15909 अवध-आसाम एक्सप्रेस, 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस, दस को 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस व 12566 बिहार सम्पर्कक्रान्ति एक्सप्रेस, नौ व 10 जून को 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल सीवान-कप्तानगंज, गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed