फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Passenger on Garib Rath Express narrowly escapes after AC duct falls on him; passengers panic as Pushpak's

यूपी: गरीबरथ एक्सप्रेस में यात्री पर गिरा एसी डक्ट, बाल-बाल बचा; यात्रियों ने मचाया हड़कंप, पुष्पक का एसी फेल

Sat, 02 May 2026 07:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 02 May 2026 07:12 PM IST
सार

Garib Rath Expressway: रायपुर से लखनऊ आ रही गरीबरथ एक्सप्रेव का एसी डक्ट ही यात्री पर गिर गया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। 

विज्ञापन
UP: Passenger on Garib Rath Express narrowly escapes after AC duct falls on him; passengers panic as Pushpak's
गरीब रथ एक्सप्रेस में एसी का डक्ट गिरा। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रायपुर से लखनऊ आ रही गरीबरथ एक्सप्रेस की बोगी का एसी डक्ट यात्री पर गिर गया। हालांकि यात्री बाल-बाल बच गया। पर, ट्रेनों की मेंटीनेंस को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। रेलवे अफसरों की लापरवाही उजागर हो रही है। इससे पूर्व ट्रेनों में खुले तारों, एसी कूलिंग ठप होने की शिकायतें आती रही हैं, जिसका निस्तारण करने में रेलवे फेल साबित हुआ है।

विज्ञापन


यात्री अनिवेश चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर गरीबरथ की शिकायत दर्ज की है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 12536 गरीबरथ एक्सप्रेस में जी-15 में 28 नंबर सीट पर यात्रा कर रहे थे। वह लोअर बर्थ पर थे। उन्होंने बताया कि ट्रेन चल रही थी कि अचानक एसी का डक्ट गिर गया। वह सीट पर बैठने ही जा रहे थे, इसी बीच डक्ट गिरा। अगर वह सीट पर लेटे होते तो चोटिल हो जाते। इससे अन्य यात्री भी सहम गए। उन्होंने रेलवे के मेंटीनेंस कर्मियों को इसकी सूचना दी, जिन्होंने एसी डक्ट को ठीक किया, जिसके बाद यात्रियों ने आगे का सफर किया। पूरे सफर के दौरान वह डरे सहमे रहे। 
विज्ञापन


इसी क्रम में वीआईपी ट्रेन 12533 पुष्पक एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-2 में एसी कूलिंग फेल होने की शिकायत यात्रियों ने दर्ज कराई। एसी बोगी में जनरल से हालात हो गए। रेल सहायता पर यात्रियों ने शिकायत की, लेकिन रेफरेंस नंबर के अलावा उन्हें कोई मदद नहीं मिली। गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल के यात्री ने शिकायत की है कि सेकेंड एसी कोच ए-1 के शैाचालय में पानी नहीं होने से दिक्कतें हुईं। एसी कूलिंग भी ठप रही। गाड़ी संख्या 12226 कैफियत एक्सप्रेस के स्लीपर कोचों में अनधिकृत यात्रियों के प्रवेश की शिकायतें दर्ज कराई गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच से दस घंटे लेट चल रहीं स्पेशल ट्रेनें, यात्री परेशान

स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। ट्रेनें पांच से दस घंटे की देरी की शिकार हो रही हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मूलरूप से सिवान निवासी बादशाह सिंह नई दिल्ली में काम करते हैं। वह पारिवारिक आयोजन में शामिल होने के लिए गांव गए थे। उन्हें शनिवार को नैाकरी जॉइन करनी थी। उन्होंने 02563 नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का टिकट लिया। ट्रेन को शनिवार सुबह 5:10 बजे पहुंचना था, लेकिन यह दस घंटे से ज्यादा की देरी से शाम 4:44 बजे आनंदविहार टर्मिनल पहुंची। इससे उन्हें शनिवार को छुट्टी लगानी पड़ी। ऐसे ही अन्य यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन नंबर 02569 नई दिल्ली स्पेशल पांच घंटे, 04209 लखनऊ-नई दिल्ली स्पेशल सात घंटे, 04013 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल साढ़े तीन घंटे, 02570 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल तीन घंटे, 02564 दिल्ली-बरौनी स्पेशल पांच घंटे, 04214 आनंद-विहार अयोध्या कैंट स्पेशल पांच घंटे व 01079 दादर-गोरखपुर स्पेशल तीन घंटे देरी से गंतव्य पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed