फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Parent-teacher meetings will be held in primary schools on the lines of private schools

यूपी: प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर प्राइमरी स्कूलों में होंगी पैरेंट्स-टीचर मीटिंग, इसी महीने से होगी शुरुआत

Fri, 19 Jan 2024 07:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 19 Jan 2024 07:41 AM IST
सार

यूपी के प्राथमिक स्कूलों में अब पैरेंट्स-टीचर मीटिंग की शुरुआत होगी। अभी तक यह व्यवस्था प्राइवेट स्कूलों में होती रही है। जनवरी के अंतिम सप्ताह से इसकी शुरुआत होगी। 

 

विज्ञापन
UP: Parent-teacher meetings will be held in primary schools on the lines of private schools
पैरेंट्स टीचर मीटिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ नई गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके तहत अब अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की तरह परिषदीय विद्यालयों में भी शिक्षक-अभिभावक बैठक (टीचर-पैरेंट मीटिंग) व वार्षिकोत्सव आयोजित किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व केजीबीवी में पहला आयोजन जनवरी के आखिरी सप्ताह में कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार के तहत, स्कूलों में निगरानी व सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने, बच्चों के नामांकन, उनकी उपस्थिति बढ़ाने के लिए ऐसी गतिविधियां करने को कहा गया है। सीडीओ की अध्यक्षता में जिले के सभी अधिकारियों की बैठक कर तारीख व रणनीति तय कर प्रत्येक विकास खंड के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे। वार्षिकोत्सव के लिए ब्लॉक स्तर पर कर्मचारियों और शिक्षकों की टीम बनाई जाएगी।
विज्ञापन


राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने कहा कि शिक्षक-अभिभावक बैठक सुबह दस से दोपहर एक बजे तक करें। इसकी पूर्व सूचना अभिभावकों को दें और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। विस्तृत जानकारी रजिस्टर पर दर्ज करें और सुझाव भी नोट करें। वार्षिकोत्सव व बैठक में पूर्व छात्रों, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को भी बुलाएं। वार्षिकोत्सव में खेलकूद, दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करें। विजेता बच्चों व उनके अभिभावकों को भी सम्मानित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed