Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Pankaj Chaudhary says Akhilesh should go door-to-door and apologize; the SP’s past misdeeds cannot be hidd

यूपी: पंकज चौधरी बोले- घर-घर जाकर माफी मांगें अखिलेश, रथयात्रा और नारों से नहीं छिपेंगे सपा के पुराने कारनामे

Wed, 18 Nov 2026 08:09 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 18 Nov 2026 08:09 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव के रोड शो पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रथयात्रा, नारेबाजी और राजनीतिक आयोजनों से समाजवादी पार्टी अपने पुराने शासनकाल के कारनामे नहीं छिपा सकती। जनता अपराध, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े सवालों का जवाब चाहती है।

विज्ञापन
UP: Pankaj Chaudhary says Akhilesh should go door-to-door and apologize; the SP’s past misdeeds cannot be hidd
पंकज चौधरी और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गोरखपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो पर निशाना साधते हुए कहा कि वह घर-घर जाकर माफी भी मांगें, तब भी जनता सपा सरकार के पुराने कारनामों को माफ नहीं करेगी।  रथयात्रा निकालने, नारे लगाने और रोड शो करने से सपा अपने शासनकाल के कारनामों से जनता का ध्यान नहीं भटका सकती। अखिलेश को राजनीतिक दिखावे के बजाय अपने शासनकाल में हुई घटनाओं और जनता के साथ किए गए अन्याय के लिए जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को जारी अपने बयान में कहा कि सपा शासन में अपराधियों और गुंडों के डर से माताओं-बहनों को अपने ही घरों में कैद रहने के लिए मजबूर होना पड़ता था। महिलाओं ने भय के माहौल में अपने सपनों और आकांक्षाओं को दबाया था। 
विज्ञापन


प्रदेश की जनता उस दौर को भूली नहीं है। गाजियाबाद से गोरखपुर तक जितने भी शो, नारेबाजी करें और वैनिटी वैन पर सवार होकर चक्कर लगाएं, सपा के प्रति जनता का नजरिया बदलने वाला नहीं है। राजनीतिक यात्राओं और आयोजनों से उनके शासन की जवाबदेही खत्म नहीं हो जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Trending Videos

खोखले दावे करना सपा की राजनीति के पहलू

सपा के अहंकार, परिवारवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और नाकामियों का पूरा हिसाब जानता है। जातिवादी राजनीति को बढ़ावा देना, अपराधियों को संरक्षण देने की परंपरा और विकास के नाम पर खोखले दावे करना सपा की राजनीति के वे पहलू हैं, जिन्हें जनता आज भी याद रखती है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक यात्राएं निकालने से सपा अपने पुराने शासनकाल के सवालों से बच नहीं सकती। जनता को नारों और मंचों से ज्यादा सुरक्षा, सम्मान और विकास से जुड़े सवालों के जवाब चाहिए। अखिलेश को यह समझना होगा कि केवल राजनीतिक आयोजन करने से पुराना रिकॉर्ड नहीं बदल जाता।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सब देख रही है और सपा के राजनीतिक दिखावे तथा उसके शासनकाल के कारनामों के बीच अंतर भी समझती है। जनता के सामने सपा का अतीत और उसका राजनीतिक आचरण दोनों मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed