फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Panchayat Elections: Voter revision list released, objections can be filed until December 30; disposal by J

यूपी पंचायत चुनाव: मतदाता पुनरीक्षण सूची जारी, 30 दिसंबर तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति; 6 जनवरी तक निस्तारण

Wed, 24 Dec 2025 08:41 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 24 Dec 2025 08:41 AM IST
सार

UP Panchayat Elections:यूपी पंचायत चुनाव की पुनरीक्षण सूची जारी हो गई है। इसके लिए 30 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती हैं। 

विज्ञापन
UP Panchayat Elections: Voter revision list released, objections can be filed until December 30; disposal by J
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण-2025 सूची मंगलवार को जारी कर दी गई है। 30 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। 31 दिसंबर से छह जनवरी तक आपत्तियों को निस्तारित किया जाएगा। छह फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया था। अभियान के दौरान 1.81 करोड़ मतदाता नए जोड़े गए और 1.41 करोड़ अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाए गए। पिछली बार की अपेक्षा इस बार कुल 40.19 लाख मतदाता बढ़े हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से बताया गया कि जारी की गई सूची बुधवार से आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन


कोई मतदाता उसमें अपना नाम व अन्य जानकारी वेबसाइट के जरिये देख सकता है। जिस किसी को कोई आपत्ति है तो वह संबंधित दस्तावेजों की उपलब्धता के साथ आपत्ति दर्ज करवा सकता है। इसके लिए वह संबंधित बीएलओ, ब्लॉक या फिर एसडीएम आदि से संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed