फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Panchayat elections: Deoria, Azamgarh and Chitrakoot have the most number of Gram Panchayats; 512 Gram Panc

यूपी पंचायत चुनाव: देवरिया, आजमगढ़ और चित्रकूट में सबसे ज्यादा घटीं ग्राम पंचायतें; 512 ग्राम पंचायतें खत्म

Wed, 09 Jul 2025 06:38 PM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 09 Jul 2025 06:38 PM IST
सार

UP Panchayat Elections: यूपी में पंचायत चुनाव के नए परिसीमन में 512 ग्राम पंचायतें खत्म कर दी गईं। सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतें प्रदेश के तीन जिलों में कम हुई हैं। 

विज्ञापन
UP Panchayat elections: Deoria, Azamgarh and Chitrakoot have the most number of Gram Panchayats; 512 Gram Panc
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सबसे ज्यादा ग्राम पंचायतें देवरिया, आजमगढ़ और चित्रकूट में कम हुई हैं। कुल 512 ग्राम पंचायतें खत्म हुई हैं, जबकि 11 नई पंचायतों का गठन हुआ है। जहां वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में 58195 ग्राम प्रधान चुने गए थे, वहीं अगले साल होने वाले चुनाव में 57694 ग्राम प्रधान बनेंगे। प्रदेश में अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आरक्षण के निर्धारण से पहले ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


देवरिया का सबसे ज्यादा शहरी विस्तार
शहरी क्षेत्र के विस्तार के कारण देवरिया में 64 ग्राम पंचायतें, आजमगढ़ में 49 और प्रतापगढ़ में 46 ग्राम पंचायतें समाप्त की गई हैं। इसके अलावा अलीगढ़ में 16, अम्बेडकरनगर में 3, अमरोहा में 21 और अयोध्या में 22 ग्राम पंचायतें खत्म हुई हैं।

विज्ञापन

बहराइच में दो नए राजस्व ग्राम सृजित

बहराइच मे चार ग्राम पंचायतें समाप्त हुई हैं, जबकि दो नए राजस्व ग्राम सृजित हुए हैं। बलरामपुर में 7, बाराबंकी में 7, बरेली में 5, बुलंदशहर में 5, चित्रकूट में 3, एटा में 6, इटावा में 2, फर्रुखाबाद में 14, फतेहपुर में 19, गौतमबुद्ध नगर में 6, गाजियाबाद में 19, गोंडा में 22, गोरखपुर में 22 और हरदोई में 14 ग्राम पंचायतें कम हो गई हैं। हाथरस में 1, जौनपुर में 6, खीरी में 1, कुशीनगर में 23, लखनऊ में 3, मथुरा में 9, मऊ में 26, मुजफ्फरनगर में 11, रायबरेली में 8, संतकबीरनगर में 24, शाहजहांपुर में 1, सीतापुर में 11, सोनभद्र में 8, उन्नाव में 4 ग्राम पंचायतें समाप्त की गई हैं।
 

9 नई ग्राम पंचायतों व 2 राजस्व ग्रामों का गठन

बस्ती में कोर्ट के आदेश से दो नई ग्राम पंचायतों का सृजन किया गया है। वर्ष 2021 के चुनाव में इन क्षेत्रों को शहर में शामिल कर लिया गया था। इसके साथ ही आजमगढ़, बाराबंकी, फतेहपुर, गोरखपुर, हरदोई, प्रतापगढ़ और उन्नाव में एक-एक नई ग्राम पंचायत का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed