फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up panchayat election result

पंचायत चुनाव: दिग्गज नेताओं को झटका, अपने ही क्षेत्र में हारे

Mon, 02 Nov 2015 07:33 PM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
up panchayat election result

विज्ञापन

पंचायत चुनाव में कई सियासी दिग्गजों के परिवारीजनों व करीबियों को मतदाताओं ने नकार दिया है। सपा सरकार के कई मंत्रियों को झटका लगा है। अवध क्षेत्र में कारागार राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी की दोनों पुत्रियां बीडीसी सदस्य का चुनाव हार गई हैं।

कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद की पत्नी व बेटे देर रात फैजाबाद में जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर पीछे चल रहे थे। डेढ़ महीने की गहमागहमी के बाद रविवार सुबह पंचायत चुनावों की मतगणना शुरू हुई तो कई मंत्रियों व दिग्गजों को अपने ही क्षेत्रों में मुंह की खानी पड़ी।

विज्ञापन


करीब दो दर्जन मंत्रियों ने अपने परिवारीजनों को चुनाव मैदान में उतारा था। अधिकतर विधायकों, मंत्रियों ने बीडीसी सदस्यों के लिए निर्विरोध निर्वाचन करा लिया, लेकिन जिला पंचायत में उन्हें विरोधियों से कड़ी टक्कर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी दिग्गजों के रिश्तेदारों को मिली हार

up panchayat election result

कारागार राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी
सीतापुर जिले के अपने ही गृह क्षेत्र के ब्लॉक में उनकी बेटियां पिंकी और नीरमा बीडीसी सदस्य का चुनाव हार गईं।

कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद
फैजाबाद के सोहावल में उनकी पत्नी सोना देवी नौ चक्र के बाद 2000 मतों से, पुत्र अमित प्रसाद मिल्कीपुर में 1454 से ज्यादा वोटों से पीछे थे।

सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा
फैजाबाद में उनकी बेटी अलका कुशवाहा जिला पंचायत वार्ड मसौधा प्रथम में 2000 मतों से पीछे हैं।

सपा विधायक देवेंद्र सिंह
पुत्र दिव्यांबर सिंह रायबरेली में लालगंज द्वितीय जिला पंचायत वार्ड में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

जंतु उद्यान राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव

पत्नी मिथलेश यादव बलरामपुर के रतनपुर डीडीसी वार्ड से 1180 वोटों से जबकि पुत्र राकेश यादव गैसड़ी ब्लॉक के जरवा बनगाई वार्ड से 1340 मतों से पीछे। पुत्रवधू जयप्रिया यादव भी 1620 वोट से पिछड़ गई हैं।

सपा विधायक जगराम पासवान
बलरामपुर सदर विधायक के भाई अन्नू पासवान श्रीदत्तगंज ब्लॉक के पिपरा कोल्हुई डीडीसी वार्ड से तथा बहू माधुरी रामपुर बनघुसरा में पीछे चल रहीं हैं।

राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल
सिंचाई एवं लोकनिर्माण राज्यमंत्री सुरेंद्र के भाई सपा विधायक महेंद्र पटेल की पत्नी निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख शकुंतला पटेल चुनाव हार गई हैं।

बूथ कैप्चरिंग में फंसे तोताराम भी पीछे

up panchayat election result

मैनपुरी में जिला पंचायत के वार्ड छह में पैक्सफेड चेयरमैन तोताराम रविवार को मतगणना की शुरूआत में ही पिछड़ गए। देर रात तक तोताराम चौथे स्थान पर चल रहे थे। चुनाव के दौरान रायपुर में बूथ कैप्चरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद तोताराम सुर्खियों में आए थे। इस बूथ  पर पुनर्मतदान हुआ था।

महबूब की पत्नी और बेटा जीते
मुरादाबाद मंडल में सपा समर्थित प्रमुख प्रत्याशी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। अमरोहा में कैबिनेट मंत्री महबूब अली की पत्नी सकीना बेगम और बेटा परवेज अली जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत गए हैं।

बिलारी से विधायक हाजी इरफान का बेटा भी जीत गए है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुसुमलता यादव और मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव भी जीत की तरफ हैं। देर रात तक कई मंत्री और विधायकों के परिवारीजन वोटों की गिनती में पिछड़े रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed