Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Over 500,000 Handwritten Manuscripts to Feature on 'Gyanbharatam'; Special Exhibition to Begin

UP: ज्ञानभारतम् पर आएंगी  की 5 लाख से ज्यादा हस्तलिखित पांडुलिपियां, शुरू होगी विशेष प्रदर्शनी

Tue, 12 May 2026 08:17 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 12 May 2026 08:17 PM IST
सार

स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर विशेष मंथन भी आयोजित होगा। इसमें पाली एवं बौद्ध अध्ययन, पांडुलिपियों की उपयोगिता और अभिलेख संरक्षण की तकनीकों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
UP: Over 500,000 Handwritten Manuscripts to Feature on 'Gyanbharatam'; Special Exhibition to Begin
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइट ‘ज्ञानभारतम्’ पर अब दर्शक प्रदेश की पांच लाख से अधिक पांडुलिपियों को देख सकेंगे। इनमें रामायण, महाभारत, विष्णु पुराण और रामचरितमानस जैसे प्रमुख ग्रंथ शामिल हैं। काजल की स्याही और वृक्षों के गोंद से लिखी गई इन पांडुलिपियों को डिजिटल माध्यम से संरक्षित किया जा रहा है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार के निदेशक अमित कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण के तहत देशभर में दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन

इसके लिए ‘ज्ञानभारतम्’ नाम से पोर्टल विकसित किया गया है, जहां चरणबद्ध तरीके से पांडुलिपियों को अपलोड किया जाएगा।

प्रदेश में अब तक 5.30 लाख पांडुलिपियों की खोज की जा चुकी है। सर्वेक्षण अभियान 15 जून तक चलेगा। इसके तहत आम लोग भी 75 वर्ष या उससे अधिक पुराने हस्तलिखित ग्रंथ वेबसाइट पर अपलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय अभिलेखागार के 77वें स्थापना दिवस पर बुधवार को विशेष पांडुलिपि प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में 200 से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियां प्रदर्शित होंगी। दर्शक हाथ से तैयार ब्रज चौरासी कोस का मानचित्र भी देख सकेंगे, जिसकी चमक सौ वर्ष बाद भी बरकरार है। प्रदर्शनी में मथुरा तीर्थ, भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग और उनके 100 से अधिक नामों का उल्लेख भी शामिल है।


स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर विशेष मंथन भी आयोजित होगा। इसमें पाली एवं बौद्ध अध्ययन, पांडुलिपियों की उपयोगिता और अभिलेख संरक्षण की तकनीकों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही अभिलेखों की मरम्मत, संरक्षण के कारणों और उपचार संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी भी विशेषज्ञ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed