{"_id":"60ddf5398ebc3ed7820b154a","slug":"up-over-40-in-10-districts-in-the-state-agra-heats-up-in-42-degrees-alert-issued-for-rain-in-12-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: प्रदेश के 10 जिलों में पारा 40 पार, आगरा 42 डिग्री में तपा, 12 में बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: प्रदेश के 10 जिलों में पारा 40 पार, आगरा 42 डिग्री में तपा, 12 में बारिश का अलर्ट
Fri, 02 Jul 2021 12:20 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:20 AM IST
सार
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर समेत आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हीट वेव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
लखनऊ में गर्मी से लोग बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माह जुलाई की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हुई। मानसून के इंतजार में बेहाल के प्रदेश के दस से अधिक जिलों में पारा चालीस से पार चला गया। इनमें 42.2 डिग्री के साथ आगरा सबसे अधिक तपा। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर समेत आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हीट वेव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मौसम बुलेटिन के मुताबिक, आगरा के अलावा जिन जिलों में अधिकतम तापमान चालीस से पार गया, उनमें लखनऊ, फतेहगढ़, बांदा, कानपुर सिटी (40.4), अलीगढ़ (41.4), मेरठ (40.6), नजीबाबाद (40.2), हरदोई और कानपुर (आईएएफ) (40.8) शामिल हैं।
विज्ञापन
इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी बारिश के आसार जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन