फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Original Selection List to be Reconstituted in 69,000 Teacher Recruitment; Department Initiates Deliberati

UP: 69000 शिक्षक भर्ती में फिर से बनेगी मूल चयन सूची, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विभाग ने शुरू किया मंथन

Thu, 21 May 2026 11:01 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 21 May 2026 11:01 PM IST
सार

69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने नई मूल चयन सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग आरक्षण नियमों के अनुसार सूची बनाने पर मंथन कर रहा है। वहीं आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थी सभी याचियों को नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Original Selection List to be Reconstituted in 69,000 Teacher Recruitment; Department Initiates Deliberati
69000 शिक्षक भर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

69000 शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने नए सिरे से चयन सूची बनाने को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए मूल चयन सूची बनाने की तैयारी है। वहीं चयन से वंचित अभ्यर्थी याची लाभ देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रदेश सरकार से हाईकोर्ट के 13 अगस्त 2024 के फैसले के आधार पर मूल चयन सूची बनाने का निर्देश दिया है। इसके लिए सरकार को छह हफ्ते का समय दिया गया है। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिल गया। विभागीय अधिकारियों ने इसके अनुसार बैठक कर मंथन शुरू किया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा ने मांग की है कि प्रदेश सरकार 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सभी आरक्षण प्रभावित याची अभ्यर्थियों को नौकरी देने का प्रस्ताव पेश करे तो यह मामला पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। क्योंकि इस पर पहला हक उन प्रभावित अभ्यर्थियों का है जो 2020 से हाईकोर्ट में याची बनकर तथा 2023 से डबल बेंच में याची बनकर और अब सुप्रीम कोर्ट में प्रतिवादी के रूप में लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed