{"_id":"681622bb95cbcd39d90cd61e","slug":"up-op-rajbhar-made-a-scathing-attack-on-akhilesh-said-sp-chief-can-do-nothing-except-cheating-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ओपी राजभर ने किया अखिलेश पर तीखा हमला, कहा- ठगने के सिवाए कुछ नहीं कर सकते सपा प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ओपी राजभर ने किया अखिलेश पर तीखा हमला, कहा- ठगने के सिवाए कुछ नहीं कर सकते सपा प्रमुख
Sat, 03 May 2025 07:35 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 03 May 2025 07:35 PM IST
सार
OP Rajbhar: प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना के फैसले ने उनकी नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और ओपी राजभर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के अल्पसंख्यक एवं पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।
विज्ञापन
अखिलेश के सत्ता में आने पर गोमती रिवर फ्रंट पर महाराज सुहेलदेव की प्रतिमा लगवाने संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष को पिछड़ों और दलितों को ठगने की पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने के फैसले ने अखिलेश की नींद उड़ा दी है। इसलिए भीतर से हिल गए हैं और उन्हें पिछड़ा और दलित वोट बैंक छिटकने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजभर ने कहा कि जब तक सपा अध्यक्ष सत्ता में रहे, उन्हें कभी महाराज सुहेलदेव की याद नहीं आई। अब वोट बैंक की राजनीति के लिए राजभर समाज को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन समाज अब उनके झांसे में नहीं आएगा। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि जो अपने पिता और चाचा का नहीं हो सका, वो राजभर समाज का क्या होगा? सपा अध्यक्ष ने न तो बसपा को छोड़ा, न जयंत चौधरी को, उनकी फितरत केवल ठगने की है। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश के साथ रह चुके हैं और उनकी कार्यशैली को अच्छे से जानते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि जातिगत जनगणना के बाद अखिलेश का वोटबैंक खिसक जाएगा, इसलिए वह अब राजभर समाज को धोखा देने की कोशिश में जुट गए हैं। राजभर ने समाजवादी पार्टी पर दलितों को 'गुलाम' समझने का भी आरोप लगाया।