{"_id":"68909a74fc5a1a0ecf06e753","slug":"up-on-the-instructions-of-chief-minister-yogi-flying-drones-in-ayodhya-is-banned-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर अयोध्या में ड्रोन उड़ाने पर लगा प्रतिबंध, पहले लेनी होगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर अयोध्या में ड्रोन उड़ाने पर लगा प्रतिबंध, पहले लेनी होगी अनुमति
Mon, 04 Aug 2025 05:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Aug 2025 05:10 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में ड्रोन उड़ाने से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या में भी ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्रेटर नोएडा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ड्रोन को उड़ते हुए देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए थे। इसके बाद लोगों ने पहरेदारी शुरू कर दी थी। इसको लेकर शासन सख्त हुआ और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन
अयोध्या के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने धारा 163 के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए पूरे जनपद में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रेसवार्ता करते हुए डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कई दिनों से देखा जा रहा था कि कुछ जिलों में ड्रोन को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिसमें क्राइम भी हो सकता है। इसके तहत अयोध्या जनपद में भी ड्रोन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली कंपनियों पर सरकारी विभागों का 15569 करोड़ बकाया, निजीकरण होने वाली कंपनियों पर बकाया 8591 करोड़
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अब सोने के साथ हीरे के आभूषण भी धारण करेंगे रामलला, पुण्य आत्माओं के 11 मीटर ऊंचे स्मारक का होगा निर्माण
उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था या व्यक्तिगत रूप से ड्रोन उड़ाने के लिए पहले जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। हालांकि यह प्रतिबंध पुलिस विभाग पर लागू नहीं होगा। वैसे भी अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थान है। वहां पहले से ही ड्रोन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से राम मंदिर में एंटी ड्रोन सिस्टम भी लगाया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन