{"_id":"629de7996eec1057ac639dc3","slug":"up-officers-to-travel-in-government-buses-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Transport: सरकारी बसों में सफर कर सुविधाएं परखेंगे अधिकारी, परिवहन मंत्री ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Transport: सरकारी बसों में सफर कर सुविधाएं परखेंगे अधिकारी, परिवहन मंत्री ने दिए निर्देश
Mon, 06 Jun 2022 05:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Jun 2022 05:10 PM IST
सार
यूपी के परिवहन मंत्री ने बयान जारी कर निर्देश दिया है कि बसों में सुविधाएं परखने के लिए अधिकारी भी सरकारी बसों से सफर करें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी अब बसों में सफर करके सुविधाएं परखनी होगी। इस संबंध में परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि प्रदेश की जनता को एक बेहतर परिवहन सुविधा मिले।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि न केवल यात्रा के दौरान बस में, बल्कि बस अड्डों पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इसमें लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रोडवेज अधिकारियों को बसों में सफर करने के लिए टीमें बनाकर अभियान चलाने को कहा है। उन्होंने कहा कि वे खुद भी समय-समय पर बसों का निरीक्षण कर रहे हैं।