फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Oath of newly elected village heads and members will be held on June 18 and 19

यूपी : 18 और 19 जून को होगा नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व सदस्यों का शपथ

Tue, 15 Jun 2021 08:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 15 Jun 2021 08:09 PM IST
सार

जिलाधिकारी 17 जून को ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी करेंगे। 20 जून को नवगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी।

विज्ञापन
UP: Oath of newly elected village heads and members will be held on June 18 and 19
पंचायत चुनाव मतगणना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने पंचायत आम चुनाव के बाद विभिन्न कारणों से रिक्त पदों पर नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण तथा नवगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जिलाधिकारी 17 जून को ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी करेंगे। 18 व 19 जून को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों को वीडियोकांफ्रेंसिंग/वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई जाएगी। 20 जून को नवगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी। अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देशों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराने को कहा है।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 3 जुलाई को
प्रदेश में बहुप्रतीक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव 3 जुलाई को होंगे। प्रदेश की सभी 75 जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन 26 जून को दाखिल किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी की।  राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के अनुसार 26 जून को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। दोपहर 3 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 29 जून तक नामांकन वापस ले सकेंगे। 3 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित होगा। उन्होंने बताया कि 26 जून से 3 जुलाई तक की अवधि में पड़ने वाले सावर्जनिक अवकाश के दिनों में भी चुनाव प्रक्रिया से जुड़े दफ्तर खुले रहेंगे। 75 जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 3050 जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed