फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Now online map will be passed in 15 days, order issued by Principal Secretary Housing

यूपी : अब 15 दिन में ही पास होगा ऑनलाइन नक्शा, प्रमुख सचिव आवास ने जारी किया आदेश 

Wed, 01 Sep 2021 10:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 01 Sep 2021 10:41 AM IST
सार

नई व्यवस्था के मुताबिक अवर अभियंता को अब अधिकतम तीन दिन में नक्शा पास करने की संस्तुति करके उच्च स्तर पर भेजना होगा। सहायक नगर नियोजक और सहायक अभियंता को एक दिन में ही प्रस्ताव पर संस्तुति देकर फाइल अग्रसारित करना होगा।

विज्ञापन
UP: Now online map will be passed in 15 days, order issued by Principal Secretary Housing
एलडीए - फोटो : amar ujala

विस्तार

विकास प्राधिकरणों में ऑनलाइन नक्शा पास कराने के लिए अब 30 दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने ऑनलाइन नक्शा पास करने की अवधि को घटाकर 15 दिन कर दिया है। अब किसी भी व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन नक्शा जमा करने पर प्राधिकरणों को उसे 15 दिन के भीतर पास करना जरूरी होगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव आवास ने सभी विकास प्राधिकरणों के लिए आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


नई व्यवस्था के मुताबिक अवर अभियंता को अब अधिकतम तीन दिन में नक्शा पास करने की संस्तुति करके उच्च स्तर पर भेजना होगा। सहायक नगर नियोजक और सहायक अभियंता को एक दिन में ही प्रस्ताव पर संस्तुति देकर फाइल अग्रसारित करना होगा। इसके बाद नगर नियोजक, अधिशासी अभियंता भी एक दिन में फाइल को अग्रसारित करेंगे। जबकि मुख्य नगर नियोजक दो दिन में, सचिव व अपर सचिव अधिकतम तीन दिन में नक्शा अग्रसारित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed