फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Notice issued to 119 political parties including Apna Dal for not contesting elections, has not contested

यूपी: चुनाव न लड़ने वाले अपना दल समेत 119 राजनीतिक दलों को नोटिस जारी, बीते छह वर्षों से नहीं लड़ा चुनाव

Wed, 09 Jul 2025 08:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 09 Jul 2025 08:17 PM IST
सार

Notice to 119 political parties: बीते छह वर्षों में प्रदेश में किसी भी प्रकार का चुनाव न लड़ने वाले 119 राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग द्वारा नोटिस जारी किया गया है। इन्हें 21 जुलाई तक जवाब देना है। 
 

विज्ञापन
UP: Notice issued to 119 political parties including Apna Dal for not contesting elections, has not contested
चुनाव प्रक्रिया से बाहर होंगे यूपी के 119 राजनीतिक दल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने छह वर्ष में एक भी चुनाव न लड़ने पर यूपी के 119 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इन दलों ने 2019 से 2024 तक एक भी चुनाव नहीं लड़ा। यह कार्रवाई चुनाव आयोग के निर्देश पर की गई है।

विज्ञापन


नवदीप रिणवा ने बताया कि संबंधित पार्टी के अध्यक्ष और महासचिव अपना पक्ष, हलफनामा और अभिलेख 14 जुलाई तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं। सुनवाई के लिए 21 जुलाई को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सामने अपना पक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अगर पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस के संबंध में निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो यह माना जाएगा कि पार्टी को इस मामले में कुछ नहीं कहना है। संबंधित पार्टी को राजनीतिक दलों की सूची से हटाए जाने के संबंध में संस्तुति सहित प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेज दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना दल समेत पंजीकृत 119 दलों को नोटिस पंजीकृत पते पर
अपना दल समेत 119 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस पंजीकृत पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed