{"_id":"65164376d608dbd046032a15","slug":"up-no-electricity-connection-in-14630-schools-of-the-state-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश के 14630 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन तक नहीं, कैसे चल पाएंगी स्मार्ट क्लासेज?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश के 14630 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन तक नहीं, कैसे चल पाएंगी स्मार्ट क्लासेज?
Sat, 30 Sep 2023 06:25 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 30 Sep 2023 06:25 AM IST
सार
यूपी के कई हजार स्कूल ऐसे हैं जहां अभी बिजली का कनेक्शन तक नहीं है। ऐसा में यहां ऑनलाइन कक्षाएं या स्मार्ट क्लास दूर की बात है।
विज्ञापन
गांवों के विद्यालयों में अभी बिजली नहीं पहुंची है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के 14630 विद्यालय अब तक बिजली कनेक्शन से वंचित हैं। अगले दो माह में अभियान चलाकर इन सभी विद्यालयों में बिजली कनेक्शन कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों हुई समीक्षा बैठक में पता चला कि अभी काफी विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं है।
इससे स्मार्ट क्लास समेत ऑनलाइन पठन-पाठन नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए सभी बीएसए को निर्देश दिया गया है कि झटपट पोर्टल पर आवेदन कर बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर विद्यालयों का बिजली कनेक्शन कराया जाए। इसके लिए ऑपरेशन कायाकल्प से बजट की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
जिन स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया है, उसमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के हैं। यहां पर बिजली के पोल भी 40 मीटर से दूर हैँ। ऐसे में ऊर्जा विभाग से अनुरोध किया गया है कि बिजली के खंभों की व्यवस्था कर स्कूलों का विद्युतीकरण कराया जाए।
विज्ञापन