फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay Chunav 2023: This time the government of Nagar Panchayat will be of educated people

UP Nikay Chunav 2023 : पढ़े लिखों की होगी नगर पंचायत की सरकार, निरक्षर की संख्या में गिरावट, स्नातक बढ़े

Mon, 15 May 2023 07:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा चंद्रभान यादव, लखनऊ
चंद्रभान यादव, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 May 2023 07:07 AM IST
सार

अध्यक्ष पद पर पांच फीसदी स्नातक और ढाई फीसदी परास्नातक बढ़े हैं। डिप्लोमा डिग्रीधारियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन पीएचडी की संख्या कम हुई है।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023: This time the government of Nagar Panchayat will be of educated people
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के नगर पंचायतों में इस बार निरक्षरों की संख्या घटी है और उच्च शिक्षितों की संख्या में इजाफा हुआ है। अध्यक्ष पद पर पांच फीसदी स्नातक और ढाई फीसदी परास्नातक बढ़े हैं। डिप्लोमा डिग्रीधारियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन पीएचडी की संख्या कम हुई है।

विज्ञापन


प्रदेश में इस बार नगर पंचायतों अध्यक्षों की संख्या 438 से बढ़कर 544 हो गई है। इसी तरह नगर पंचायत सदस्यों की संख्या 5434 से बढ़कर 7178 हो गई है। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पद पर महिलाओं की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2017 में अध्यक्ष पद पर 53.65 फीसदी पुरुष और 46.36 फीसदी महिलाएं विजयी हुई थीं, लेकिन इस बार महिलाओं की संख्या बढ़कर 47.61 फीसदी हो गई।
विज्ञापन


पुरुष 52.39 फीसदी रहे। इसी तरह वर्ष 2017 में 60.71 फीसदी पुरुष और 39.29 फीसदी महिलाएं सदस्य चुनी गई थीं। इस बार के चुनाव में महिलाओँ की संख्या बढ़कर 39.63 फीसदी हो गई और पुरुष 60.37 फीसदी रहे। इसी तरह पढ़े-लिखों की संख्या बढ़ी है और निरक्षण कम हुए हैं। वर्ष 2017 में पहले 6.85 फीसदी नगर पंचायत अध्यक्ष निरक्षर थे, जबकि इस बार इनकी सख्या घटकर 4.6 हो गई है। इसी तरह निरक्षर सदस्यों की संख्या 14.17 फीसदी से घटकर 12.9 फीसदी हो गई है। हाईस्कूल से लेकर पीएचडी के अलावा अन्य डिग्रीधारियों की संख्या में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


36.76 फीसदी नगर पंचायत अध्यक्ष करोड़पति
प्रदेश की नगर पंचायतों में इस बार करोड़पतियों की संख्या बढ़ गई है। पहले 23.29 फीसदी अध्यक्ष करोड़पति थे,लेकिन इस बार इनकी संख्या बढ़कर 36.76 फीसदी हो गई है। सदस्यों में करोड़पति 1.31 फीसदी से बढ़कर 1.60 फीसदी हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर पहले 25 लाख की आय वाले 39.5 फीसदी थे, जो घटकर 31.43 फीसदी हो गए हैं। 25 से 50 लाख की आय वाले 17.58 फीसदी से घटकर 13.42 फीसदी और 50 लाख से एक करोड़ आय वालों की संख्या 18.95 से घटकर 16.73 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed