{"_id":"63544f72864a0c1d636170ba","slug":"up-news-youth-shot-in-lucknow-died-in-trauma-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : लखनऊ में युवक को मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर में मौत, पुलिस जुटी पड़ताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : लखनऊ में युवक को मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर में मौत, पुलिस जुटी पड़ताल में
Sun, 23 Oct 2022 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:04 AM IST
सार
इटौंजा थाना क्षेत्र के खेरिया गांव में अज्ञात हमलावरों ने 24 वर्षीय आकाश सिंह नामक युवक को गोली मार दी। यह घटना उस समय हुई जब आकाश सिंह अपने भतीजे शनि के साथ इटौंजा कस्बे से सफारी में अपने गांव गोहना खुर्द वापस लौट रहे थे। घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।
विज्ञापन
आकाश सिंह...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटौंजा थाना क्षेत्र के खेरिया गांव में अज्ञात हमलावरों ने 24 वर्षीय आकाश सिंह नामक युवक को गोली मार दी। यह घटना उस समय हुई जब आकाश सिंह अपने भतीजे शनि के साथ इटौंजा कस्बे से सफारी में अपने गांव गोहना खुर्द वापस लौट रहे थे। घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।
विज्ञापन
सीओ बख्शी का तालाब नवीना शुक्ला ने बताया है कि कि घटना रात लगभग साढ़े आठ बजे की है । मृतक के बड़े भाई अमर सिंह ने पुलिस को बताया है कि भतीजा शनि और आकाश सिंह सफारी गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में खेरिया मोड़ के पास स्थित आम की बाग के पास उन्हें गोली मार दी गई । शनि की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ आकाश को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां पर मौत हो गई।
विज्ञापन
वही ग्रामीणों ने बताया कि रात लगभग साढ़े सात बजे तीन खाली डंपर गांव आए थे। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि आज खनन चलेगा। मृतक का भतीजा बाराबंकी और बख्शी का तालाब इटौंजा क्षेत्र में खनन का काम करता था।
सीओ बीकेटी नवीना शुक्ला ने बताया घटना को लेकर पुलिस बल मौके पर मौजूद है और जांच की जा रही है । मृतक के भाई की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है ।