फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News Woman inspector held hostage pressured to withdraw case molester called 87 times from different number

यूपी में दुस्साहस: महिला दरोगा को बनाया बंधक...केस वापस लेने का दबाव; शोहदे ने 87 बार अलग-अलग नंबरों से की कॉल

Tue, 17 Sep 2024 01:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Sep 2024 01:55 PM IST
विज्ञापन
UP News Woman inspector held hostage pressured to withdraw case molester called 87 times from different number
UP News - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के बीबीडी इलाके में दो युवकों ने महिला दरोगा को बंधक बना लिया। शोहदे पर दर्ज एफआईआर को वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। फिर सड़क किनारे उसको छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। 
विज्ञापन


फुटेज और मोबाइल नंबरों की मदद से आरोपियों को ट्रेस करने में पुलिस जुटी है। राजधानी के एक थाने में तैनात महिला दरोगा बीबीडी इलाके में रहती हैं। 13 अगस्त को उन्होंने प्रयागराज के हंडिया निवासी अंशुमान पांडेय पर एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि अंशुमान उनको परेशान कर रहा है। 
विज्ञापन


अलग-अलग नंबरों से 87 बार कॉल की। अब आरोप है कि 11 सितंबर की रात करीब 12 बजे घर का दरवाजा खटखटाया गया। जब वह बाहर निकलीं तो दो युवक खड़े थे। उन्होंने कहा कि तुम्हारे खिलाफ नोटिस आया है। बातों में उलझाया और फिर वहां से घसीटकर पास में खड़ी कार में बैठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर उधर घुमाते रहे। इसी दौरान उन्होंने धमकी दी कि अगर उन्होंने अंशुमान के खिलाफ दर्ज कराए गए केस को वापस नहीं लिया तो अंजाम गंभीर होगा। एक सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करवा लिए।

डायल किया 112, भाग निकले दोनों
महिला दरोगा के मुताबिक कार में जब वह बैठी थीं तब किसी तरह से 112 डायल कर दिया। आरोपियों को इसकी जैसे ही जानकारी हुई उन्होंने सड़क किनारे उनको उतारा और धमकी देते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह ने बताया कि महिला दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
 

कार्रवाई में देरी हुई, ले लिया था स्टे
एक महीने पहले आरोपी अंशुमान पर महिला दरोगा ने केस दर्ज कराया था। उसमें पुलिस ने कार्रवाई करने में देरी कर दी थी। तब तक आरोपी ने कोर्ट से अरेस्ट स्टे ले लिया था। ऐसे में गिरफ्तारी संभव नहीं थी। लिहाजा उसने अब दोबारा घटना को अंजाम दिया।

शोहदे ने की छेड़खानी, नहीं गई स्कूल
लखनऊ के मड़ियांव में शोहदे ने स्कूल जाते वक्त 11वीं की छात्रा पर कमेंट कर छेड़छाड़ की। डर की वजह से छात्रा घर लौट गई। पुलिस ने शोहदे पर एफआईआर दर्ज की है लेकिन तीन दिन बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। छात्रा की तबीयत भी खराब हो गई है। वह काफी दहशत में है।

 

मड़ियांव निवासी इलेक्ट्रिशियन की 16 वर्षीय बेटी निजी स्कूल में पढ़ती है। उनके मुताबिक बीते बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे बेटी स्कूल जा रही थी। कॉलेज के पास खड़े कसाई बाड़ा निवासी जैद बेटी से अश्लीलता कर अभद्र टिप्पणी करने लगा। विरोध करने की वह हिम्मत नहीं जुटा पाई और घर लौट गई। खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उससे बात की तब पूरी घटना बताई। एसीपी अलीगंज व्रजनारायण सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

फुटेज देखने के बाद प्रिंसिपल ने की कॉल
प्रिंसिपल ने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि छात्रा स्कूल के गेट तक आई थी। इसके बाद वह लौट गई थी। इसका कारण जानने के लिए उन्होंने छात्रा के परिजनों को कॉल कर पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने छात्रा से बात की तो उसने आपबीती बताई।

 

आरोपी अक्सर करता था पीछा
छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी जैद अक्सर उनकी बेटी का पीछा करता था। भद्दे-भद्दे कमेंट करता था। उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इस बार बेटी काफी डर गई। तब पुलिस में शिकायत की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed