फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The house of the accused in the triple murder case will be examined using an ETS machine

Lucknow News: ईटीएस मशीन से होगी तिहरा हत्याकांड के आरोपी के मकान की जांच

Thu, 29 Oct 2026 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The house of the accused in the triple murder case will be examined using an ETS machine
ब्राह्मणी टोला में  तीन हत्याओं के आरोपी के मकान की दीवार एलडीए ने ढहा दी। 
लखनऊ। सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में सोमवार को हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर की जांच एलडीए ईटीएस (इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन) मशीन से कराएगा। इससे साफ होगा कि घर में कितनी जमीन नजूल और कितनी सड़क की है। इससे पहले प्राधिकरण की ओर से मंगलवार रात आरोपी के मकान की दीवार इस आधार पर गिराई गई थी कि यह सड़क की जमीन पर बनी है।
विज्ञापन

ऋषभ के घर में शामिल नजूल की जमीन की जांच के लिए बुधवार को एलडीए में दिनभर पुराने दस्तावेज खंगाले गए पर कोई नतीजा नहीं निकला। ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे अधिकारी यह पता लगा सके कि मकान में कितनी जमीन नजूल की है। सूत्रों ने बताया कि इसकी जांच के लिए इलाके में कोई तय स्थल नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अब तय किया गया है नजूल की जमीन का पता लगाने के लिए ईटीएस मशीन का सहारा लिया जाएगा। इसके बाद नोटिस जारी कर कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। ऋषभ के घर के आसपास की जमीनों की भी जांच होगी।
विज्ञापन



नजूल की जमीन को समझें...
नजूल की जमीन का मालिकाना हक सरकार का होता है। पूर्व में सरकार की ओर से इन जमीनों पर बने मकानों को शुल्क लेकर नियमित करने की योजना लाई जाती रही है। बीते 10 वर्षों में ऐसी कोई योजना नहीं लाई गई है। बटलर पैलेस के आसपास, बालू अड्डा, राजेंद्र नगर व मालवीय नगर समेत शहर के कई इलाकों में नजूल की जमीन पर मकान बने हुए हैं।

ब्राह्मणी टोला में  तीन हत्याओं के आरोपी के मकान की दीवार एलडीए ने ढहा दी। 

ब्राह्मणी टोला में  तीन हत्याओं के आरोपी के मकान की दीवार एलडीए ने ढहा दी। 

ब्राह्मणी टोला में  तीन हत्याओं के आरोपी के मकान की दीवार एलडीए ने ढहा दी। 

ब्राह्मणी टोला में  तीन हत्याओं के आरोपी के मकान की दीवार एलडीए ने ढहा दी। 

ब्राह्मणी टोला में  तीन हत्याओं के आरोपी के मकान की दीवार एलडीए ने ढहा दी। 

ब्राह्मणी टोला में  तीन हत्याओं के आरोपी के मकान की दीवार एलडीए ने ढहा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed