फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Wife strangled to death over protest against illicit relationship, son files report against father

UP News : अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी की गला दबाकर हत्या, बेटे ने पिता के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 06 Jul 2022 08:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Jul 2022 08:21 PM IST
सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद कौड़िया पुलिस ने बुधवार को मृतका के बेटे की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

विज्ञापन
UP News: Wife strangled to death over protest against illicit relationship, son files report against father
- फोटो : Social Media

विस्तार

दुबहा बाजार (गोंडा) में कौड़िया थाना क्षेत्र के बेसिया चैन के मजरा भट्ठा गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के पीछे पति के अवैध संबंधों की बात उजागर हुई है। मृतका के पुत्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद कौड़िया पुलिस ने बुधवार को मृतका के बेटे की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। 

विज्ञापन


कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेसिया चैन के मजरा भट्ठा गांव निवासी राम नारायण चौहान गांव के बाहर सड़क किनारे मकान बनाकर रहता था। वहीं वह चाय की दुकान चलाता था। पुलिस के अनुसार यहीं रामनारायण के किसी महिला से अवैध संबंध हो गये। इसकी जानकारी होने पर पत्नी रेशमा ने विरोध करना शुरू कर दिया। रविवार रात भी जब रेशमा ने विरोध जताया तो पति राम नारायण चौहान आपा खो बैठा और उसे पीटने लगा। फिर गला दबाकर रेशमा की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह जब उसका बड़ा पुत्र अर्जुन गांव से दुकान पर आया तो पता चला कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। उसने कौड़िया थाने पर सूचना दी। कौड़िया थानाध्यक्ष मदनलाल गौतम ने बताया कि रेशमा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की बात सामने आई है। बताया कि बेटे ने बुधवार को तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी राम नारायण चौहान को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed