फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP news: Violent clashes firing between SP-BJP in the nomination of the post of block chief

यूपी :  ब्लॉक प्रमुख पद के नांमांकन में सपा-भाजपा में हिंसक झड़पें, फायरिंग

Fri, 09 Jul 2021 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Jul 2021 04:46 AM IST
सार

  • फायरिंग, बवाल और हंगामे में कई लोग जख्मी, कई स्थानों पर नामांकन पर्चा छीनकर फाड़ने की घटना
  • अधिकतर ज़िलों में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच रही टकराव की स्थिति
  • पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के हाथ से छीना गया नामांकन का पर्चा
  • एडीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि हिंसा करने वालों से सख्ती से निपटेंगे

विज्ञापन
UP news: Violent clashes firing between SP-BJP in the nomination of the post of block chief
नामांकन स्थलों पर आम रहे ये दृश्य... - फोटो : amar ujala

विस्तार

ब्लॉक प्रमुख के नामांकन के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हिंसक झड़प हुई है। कहीं गोली और बम चले और कहीं जमकर पथराव हुए। प्रदेश के अलग अलग जिलों में हुई घटनाओं को लेकर डीजीपी मुकुल गोयल ने संबंधित जिलों से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश के 826 में से 825 ब्लॉकों में चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन था। 9 जुलाई को नाम वापसी और 10 जुलाई को मतदान और मतगणना होगी। नामांकन के दौरान कई स्थानों पर जमकर बवाल हुआ। समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह अधिक से अधिक सीटों पर निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनवाना चाहती है इस लिए विभिन्न ज़िलों में सपा प्रत्याशी को पर्चा दाखिल करने से रोका गया। यहां तक कि कई जिलों में प्रत्याशियों के हाथ से पर्चा छीन कर फाड़ दिया गया।
विज्ञापन


सीतापुर में ब्लॉक प्रमुख नामांकन को लेकर कमलापुर इलाके में गोली व हथगोले चले। इतना ही नहीं कसमंडा ब्लॉक में दो प्रत्याशियों के बीच जमकर बवाल हुआ। इस बवाल में कई राउंड फायरिंग हुई जिसमे तीन लोग घायल हो गए। एक की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हरगांव विकासखंड में भी समर्थकों के बीच बवाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायबरेली में नामांकन के बीच कहासुनी, हाथापाई और दबाव के बीच यहां पूर्व मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ.मनोज कुमार पांडेय धरने पर बैठ गए। हरचंदपुर में विवाद बढने पर पुलिस बुलानी पड़ी तो कई और ब्लॉकों में नामांकन रोकने के लिए प्रत्याशियों पर दबाव बनाया गया। अयोध्या के पंचायत मया में नामांकन के दौरान भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों ही पक्षों के बीच खूब लात-घूंसे चले। लखनऊ के माल ब्लॉक में भी नामांकन के दौरान जमकर बवाल हुआ। यहां सपा व भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्कामुक्की व हाथापाई हुई। पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ा।

भाजपा का दावा... 300 सीटों पर निर्विरोध जीत
प्रदेश में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लाक प्रमुख) के चुनाव में भी भाजपा का दबदबा कायम रहा। बृहस्पतिवार को हुए नामांकन में 825 में से करीब 300 क्षेत्र पंचायतों में भाजपा के उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचित होने का दावा भाजपा ने किया है। पार्टी ने शुक्रवार को नामांकन वापसी तक इस आंकड़े को 350 के पार पहुंचाने की तैयारी की है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित तमाम भाजपा विधायकों की पत्नी और बेटे-बेटियां भी निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं।

ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हुआ। भाजपा ने जहां अधिकांश जगह निर्विरोध निर्वाचन की मशक्कत की वहीं सपा के उम्मीदवारों ने भी दमखम दिखाते हुए नामांकन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोपहर 3 बजे तक 825 में से करीब सवा तीन सौ से अधिक क्षेत्र पंचायतों में एक-एक ही नामांकन दाखिल होने से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख का निर्वाचन तय हो गया। भाजपा के पंचायत चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि प्रदेश में करीब तीन सौ क्षेत्र पंचायतों में पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होंगे।

उधर, भाजपा ने जिन क्षेत्र पंचायतों में पार्टी उम्मीदवार के सामने केवल एक ही प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार है उनका नामांकन वापस कराने की मशक्कत भी शुरू की है। प्रभारी मंत्री और पार्टी के जिला प्रभारी स्थानीय विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ इसमें जुटे हैं कि शुक्रवार को नामांकन वापसी के बाद करीब 350 से 400 क्षेत्र पंचायतों में पार्टी के उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित करा लिया जाए।

भाजपा का परिवारवाद झलका
क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा का परिवारवाद साफ दिखाई दिया। पार्टी विधायकों से लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष तक के परिवारीजनों का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित होना तय हो गया है। वहीं बहुत से विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के पत्नी, बेटे-बेटियां चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।


289 ब्लॉक में हुआ सिर्फ एक नामांकन 
प्रदेश में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने देर रात आंकड़े जारी किए। आयोग के अनुसार, 289 ब्लॉकों में एक ही उम्मीदवार ने नामांकन किया है। ऐसे में इनका निर्विरोध होना तय है। 64 ब्लॉक से नामांकन की कोई सूचना नहीं मिली है। 472 ब्लॉक में 2 या दो से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed