फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Toll will have to be paid on Bundelkhand Expressway from April, UPDA will take out tender soon

UP News : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अप्रैल से देना होगा टोल, वसूली के लिए यूपीडा जल्द निकालेगा टेंडर

Tue, 10 Jan 2023 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 10 Jan 2023 12:09 AM IST
सार

प्रस्तावित टोल दरों के अनुसार कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहनों पर 610 रुपये, हल्के व्यावसायिक व हल्के माल यान या मिनी बस पर 965 रुपये, बस या ट्रक पर 1935 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीन व (3-6 एक्सल) वाले वाहनों पर 2965 रुपये और 7 या उससे अधिक पर 3795 रुपये टोल टैक्स लग सकता है।

विज्ञापन
UP News: Toll will have to be paid on Bundelkhand Expressway from April, UPDA will take out tender soon
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे।

विस्तार

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अप्रैल से वाहनों को टोल टैक्स देना होगा। कारों पर 610 रुपये और हल्के कॉमर्शियल वाहनों की दरें 965 रुपये प्रस्तावित हैं। बिना ट्रायल शुरू हो रही इस टैक्स वसूली के लिए यूपीडा जल्द टेंडर निकालेगा। इस एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड क्षेत्र सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ गया है।

विज्ञापन


296.07 किमी लंबा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन, औरेया और इटावा से गुजरते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे में मिलता है। यातायात के लिए वर्ष 2021 में खुले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पिछले वर्ष जुलाई 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। पहले तय हुआ था कि तीन महीने ट्रायल के लिए टोल टैक्स वसूलने का ठेका दिया जाएगा, लेकिन यूपीडा ने यह फैसला बदल दिया है। अब टोल वसूली के लिए फाइनल टेंडर निकाले जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल से वसूली शुरू करने के लिए यूपीडा 15 जनवरी तक टेंडर नोटिस जारी कर मार्च तक प्रक्रिया पूरी कर लेगा। 
विज्ञापन

 
प्रस्तावित टोल दरों के अनुसार कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहनों पर 610 रुपये, हल्के व्यावसायिक व हल्के माल यान या मिनी बस पर 965 रुपये, बस या ट्रक पर 1935 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीन व (3-6 एक्सल) वाले वाहनों पर 2965 रुपये और 7 या उससे अधिक पर 3795 रुपये टोल टैक्स लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed