{"_id":"63aae8a5beccad740862c986","slug":"up-news-the-poor-living-in-ews-will-also-get-all-the-facilities-the-housing-department-issued-a-guideline","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : ईडब्ल्यूएस में रहने वाले गरीबों को भी मिलेगी सभी सुविधाएं, आवास विभाग ने जारी की गाईडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : ईडब्ल्यूएस में रहने वाले गरीबों को भी मिलेगी सभी सुविधाएं, आवास विभाग ने जारी की गाईडलाइन
Tue, 27 Dec 2022 06:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:14 PM IST
सार
गाइडलाइन के मुताबिक ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मकानों से संबंधित कालोनियों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए अप्रोच रोड का निर्माण लोकनिर्माण विभाग को कराना होगा। इस रोड के दोनों ओर पौधरोपण कराने की जिम्मेदारी वन विभाग की होगी।
विज्ञापन
पीएम आवास योजना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई) के अन्तर्गत ‘सहभागिता से किफायती आवास’ घटक में बन रहे दुर्बल आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के मकानों में रहने वाले गरीबों को भी सड़क, जल निकासी, पेयजलापूर्ति, बिजली आपूर्ति, सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इस संबंध में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने एक गाईडलाइन तैयार कराया है, जिसे सभी कमिश्नर, डीएम, आवास आयुक्त व विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्षों और नगर आयुक्तों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि सरकार ने इस घटक के तहत प्रदेश में गरीबों के लिए ईडब्ल्यूएस के चार लाख मकान का लक्ष्य तय किया है। इसमें आवास विकास परिषद को 1.20 लाख और विकास प्राधिकरणों को 2.80 लाख मकान बनाना है। इसके मद्देनजर सरकार ने यह फैसला किया था कि जहां पर इस श्रेणी के मकान बनाए जाएंगे, उस स्थान का विकास भी कराया जाएगा। इसके तहत ही आवास विभाग ने गाइडलाइन तैयार किया है। इस गाईडलाइन के मुताबिक जिस पॉकेट में 1000 से अधिक मकान बनेंगे और वहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली केअलावा रोजमर्रा की वस्तुओं की बिक्री के लिए दुकानें बनाई जाएंगी। बशर्ते उस कालोनी के 500 मीटर के दायरे में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
गाइडलाइन के मुताबिक ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मकानों से संबंधित कालोनियों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए अप्रोच रोड का निर्माण लोकनिर्माण विभाग को कराना होगा। इस रोड के दोनों ओर पौधरोपण कराने की जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। इसी तरह पेयजलापूर्ति के लिए ओवर हेड टैंक, प्लांट, नलकूप, पम्पिंग प्लांट और पंप हाउस के निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम को कालोनी के बाहरी हिस्से में विद्युतीकरण समेत अन्य संबंधित व्यवस्था बिजली विभाग को सौंपी गई है। इसके अलावा प्रत्येक कालोनी में प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य सेवा केंद्र एवं आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन