फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: The lesson of road safety will be taught in the prayer meeting of the schools, the basic education de

UP News : स्कूलों की प्रार्थना सभा में पढ़ाया जाएगा सड़क सुरक्षा का पाठ, बेसिक शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश

Mon, 29 Aug 2022 01:44 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 29 Aug 2022 01:44 AM IST
सार

भीड़ वाले स्थानों में वाहन स्पीड का ध्यान रखने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, हेलमेट पहनने, यातायात नियमों व चिह्नों का पालन करने आदि के बारे में परिवहन विभाग से जारी सावधानियों की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
UP News: The lesson of road safety will be taught in the prayer meeting of the schools, the basic education de
पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राएं (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े विद्यालयों में प्रार्थना सभा के समय विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा। भीड़ वाले स्थानों में वाहन स्पीड का ध्यान रखने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, हेलमेट पहनने, यातायात नियमों व चिह्नों का पालन करने आदि के बारे में परिवहन विभाग से जारी सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। यही नहीं अभिभावकों को जागरूक करने के साथ ही अन्य प्रयास भी किए जाएंगे। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


यह पहल सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या कम करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से की जा रही कवायद के सहयोग में है। बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से संयुक्त शिक्षा निदेशक (बेसिक) गणेश कुमार द्वारा जारी निर्देशों में अधिकारियों को जिले के विद्यालयों में प्रधानाचार्यों से अभिभावकों के साथ जागरूकता लाने के लिए बैठक करने के लिए भी कहा गया है। यही नहीं प्रत्येक विद्यालय में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कहा गया है कि स्कूल परिसर की दीवारों पर यातायात नियम, नारे प्रदर्शित किए जाएं। इसके अलावा समय-समय पर आयोजित होने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह में भी विद्यालयों की ओर से प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed