{"_id":"652ea4bb0e13056e710bee0a","slug":"up-news-technical-hurdles-in-disposal-of-challans-pending-in-courts-changes-will-have-to-be-made-in-e-challa-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : न्यायालयों में लंबित चालानों के निस्तारण में तकनीकी अड़चन, करना होगा ई चालान पोर्टल में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : न्यायालयों में लंबित चालानों के निस्तारण में तकनीकी अड़चन, करना होगा ई चालान पोर्टल में बदलाव
Wed, 18 Oct 2023 06:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 18 Oct 2023 06:03 AM IST
सार
प्रदेश सरकार ने 2017 से 2021 तक न्यायालयों में लंबित सभी वाहनों के चालानों को समाप्त करने की घोषणा की है। न्यायालयों से चालान निस्तारित होने की सूचना विभाग जिला स्तर पर परिवहन विभाग के एआरटीओ और आरटीओ दफ्तर को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
ई-चालान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाहनों के ई चालानों के निस्तारण में तकनीकी अड़चन आ गई है। तकनीकी अड़चन को दूर करने के लिए अब एनआईसी के पोर्टल में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने 2017 से 2021 तक न्यायालयों में लंबित सभी वाहनों के चालानों को समाप्त करने की घोषणा की है। न्यायालयों से चालान निस्तारित होने की सूचना विभाग जिला स्तर पर परिवहन विभाग के एआरटीओ और आरटीओ दफ्तर को भेजी जा रही है। ये सभी सूचनाएं परिवहन आयुक्त कार्यालय पर जमा हो रही है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग की ओर से ई परिवहन पोर्टल पर लंबित चालानों को निस्तारित करने के लिए एनआईसी को लिखा गया है। लेकिन सामने आया है कि ई चालान पोर्टल में चालान निस्तारित करने में तकनीकी अड़चन आ रही है। पोर्टल चालानों के निस्तारण को स्वीकार नहीं कर रहा है। ऐसे में अब पोर्टल में संशोधन की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन
पोर्टल में बदलाव होने के बाद ही चालान वास्तविक रूप से निस्तारित माने जाएंगे। बीते दिनों शासन में परिवहन विभाग, न्याय विभाग और एनआईसी के अधिकारियों की बैठक में इस समस्या के समाधान को लेकर चर्चा भी की गई। सरकार की ओर से चालान समाप्त करने के निर्णय के बाद भी पोर्टल पर चालान प्रदर्शित होने से वाहन मालिकों को भी कई प्रकार की परेशानी हो रही है।