{"_id":"68dcfed55209bfdb460933bc","slug":"up-news-supporters-angry-over-attack-on-gayatri-prajapati-question-yogi-government-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गायत्री प्रजापति पर हमले से नाराज हुए समर्थक, योगी सरकार पर उठाए सवाल, बोले- साजिश के तहत हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गायत्री प्रजापति पर हमले से नाराज हुए समर्थक, योगी सरकार पर उठाए सवाल, बोले- साजिश के तहत हुआ
Wed, 01 Oct 2025 03:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Oct 2025 03:43 PM IST
सार
पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जेल में हुए हमले को लेकर उनके समर्थकों ने आक्रोश जताया है। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास और कार्यालय पर एकत्र हो गए और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वर्ष 2017 से जेल में बंद सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर मंगलवार रात जेल के अंदर जानलेवा हमला हुआ। इस घटना के बाद अमेठी में उनके समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। बुधवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास और कार्यालय पर एकत्र हो गए और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन
हमले में पूर्व मंत्री के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और कई टांके लगे हैं। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी व अमेठी विधायक महाराजी प्रजापति और अन्य परिजन रात में ही लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - खेत में काम करने से मना किया तो किसान ने 2 किशोरों को मार डाला, फिर पत्नी और बच्चियों संग दी जान, 6 की मौत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गायत्री प्रजापति के सिर में लगे 18 टांके... बेटियों ने बताई जेल के अंदर की कहानी, बोलीं- ये साजिश है
अमेठी स्थित आवास और कार्यालय पर जुटे समर्थकों में अशोक यादव, रामटहल वर्मा, विद्यासागर, सपा विधानसभा अध्यक्ष शंभू यादव, सुमन कश्यप और वीरू यादव शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में जेल प्रशासन और राज्य सरकार की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि जब जेल जैसी सुरक्षित जगह में हमला हो सकता है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा? पूर्व मंत्री पर हमला किसी साजिश का हिस्सा है।
आरोप लगाया कि हमले में हथियार का इस्तेमाल हुआ जो ये दर्शाता है कि यह एक सुनियोजित हमला था। समर्थकों ने गायत्री प्रजापति को अमेठी और पिछड़े वर्ग का मसीहा बताते हुए कहा कि सरकार तत्काल इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए और पूर्व मंत्री को जेल से बाहर निकालकर सुरक्षा और न्याय दिलाए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन