फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: SP demands removal of Divisional Commissioner, accused of acting as a party worker

UP News : सपा ने मंडलायुक्त को हटाने की मांग की, पार्टी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का आरोप

Tue, 08 Nov 2022 07:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Nov 2022 07:03 PM IST
सार

सपा के वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव, डॉ हरिश्चंद्र सिंह यादव एवं राधेश्याम सिंह यादव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिए ज्ञापन में मंडलायुक्त पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि मुरादाबाद मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह भाजपा के कार्यकर्ता केरूप में कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP News: SP demands removal of Divisional Commissioner, accused of acting as a party worker
रामपुर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा ने रामपुर उपचुनाव से पहले मुरादाबाद मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह को हटाने की मांग की है। उन पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया है।

विज्ञापन


सपा के वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव, डॉ हरिश्चंद्र सिंह यादव एवं राधेश्याम सिंह यादव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिए ज्ञापन में मंडलायुक्त पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि मुरादाबाद मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह भाजपा के कार्यकर्ता केरूप में कार्य कर रहे हैं। 29 जनवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त से भी उन्हें  हटाने की मांग की गई थी। 
विज्ञापन


रामपुर लोकसभा उपचुनाव के समय भी आन्जनेय कुमार सिंह रामपुर के मंडलायुक्त के पद पर थे। अब 37.रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में उप चुनाव होने जा रहा है। जब तक इन्हें मुरादाबाद मंडल से हटाया नहीं जाता तब तक वहां स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव कराया जाना संभव नहीं है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि मुरादाबाद के वर्तमान मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह लंबे समय तक रामपुर में जिलाधिकारी रहे हैं। पदोन्नत होकर मंडलायुक्त के पद पर भी काफी समय से तैनात हैं। वह सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न भी कर रहे हैं। ऐसे में इन्हें तत्काल हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुटाए जा रहे हैं हलफनामा
विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी से संबंधित हलफनामा जुटाया जा रहा है। सपा के विभिन्न जिलों के पार्टी नेता मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी से संबंधित हलफनामा बनवाकर पार्टी कार्यालय भेज रहे हैं। जिन जिलों से अभी तक कोई भी हलफनामा नहीं आया है, उन्हें प्रदेश कार्यालय से फोन करके दो दिन में जमा करने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि सपा ने चुनाव के दौरान तमाम मतदाताओं केनाम काटने का आरोप लगाया था। इस पर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है और सबूत मांगा है। इस पर सभी जिलों के वरिष्ठ नेताओं को हलफनामा बनवाकर सबूत देने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रोफार्मा भी जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पार्टी नेताओें एवं पूर्व पदाधिकारियों से अपील की है कि जल्द से जल्द हलफनामा प्रदेश कार्यालय भेज दें ताकि आयोग को जवाब भेजा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed