{"_id":"631e1868de8732250641e35a","slug":"up-news-soon-there-will-be-big-changes-in-the-police-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : पुलिस महकमे में जल्द होंगे बड़े बदलाव, बड़े अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : पुलिस महकमे में जल्द होंगे बड़े बदलाव, बड़े अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव की तैयारी
Mon, 12 Sep 2022 12:34 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:34 AM IST
सार
पुलिस मुख्यालय में लगभग डेढ़ महीने से एडीजी का पद खाली है। अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर डीजीपी के जीएसओ एन रविंदर के पास जिम्मेदारी है। इस पद पर भी बहुत जल्द तैनाती की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि स्थानांतरण को लेकर महकमे में मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
विस्तार
पुलिस महकमे में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कई बड़े अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा सकता है। इसमें पुलिस मुख्यालय पर तैनात अधिकारियों से लेकर साइड पोस्टिंग के अधिकारी भी शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से रेंज, जोन व कमिश्नरेट में जमे अफसरों को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। यह भी उम्मीद की जा रही है कि लंबे समय से खाली पड़े पदों पर अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। मसलन विजिलेंस में पीवी रामाशास्त्री के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद से यहां किसी स्थायी डीजी की तैनाती नहीं हुई।
विज्ञापन
रामाशास्त्री को 30 सितंबर 2021 को उत्तर प्रदेश सरकार ने कार्यमुक्त कर दिया था। यहां का अतिरिक्त चार्ज डीजी विजिलेंस डॉ. डीएस चौहान को दे दिया गया था। चौहान के पास वर्तमान समय में कार्यवाहक डीजीपी का चार्ज है। इसी तरह आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा में डीजी का पद खाली है। आरपी सिंह के डीजी प्रशिक्षण बनने के बाद से यह पद खाली है। फिलहाल यहां अतिरिक्त चार्ज डीजी भर्ती बोर्ड आरके विश्वकर्मा के पास है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय में लगभग डेढ़ महीने से एडीजी का पद खाली है। अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर डीजीपी के जीएसओ एन रविंदर के पास जिम्मेदारी है। इस पद पर भी बहुत जल्द तैनाती की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि स्थानांतरण को लेकर महकमे में मंथन किया जा रहा है। जल्द ही खाली पदों को भर दिया जाएगा। वहीं प्रतीक्षारत एडीजी ध्रुव कांत ठाकुर और विजय सिंह मीणा व केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अजय कुमार मिश्रा को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। चर्चा कुछ अहम पदों पर बैठे अफसरों के बदले जाने की भी है।
विज्ञापन