फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Selection process of 14 directors in Energy Department canceled

UP News : ऊर्जा विभाग में 14 निदेशकों की चयन प्रक्रिया रद्द, कई अफसरों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Fri, 24 Mar 2023 10:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 24 Mar 2023 10:27 AM IST
सार

ऊर्जा मंत्री ने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा से जवाब मांगा था। पूछा था कि चयन समिति के सामने उपस्थित हुए अभ्यार्थियों में कितने अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया गया। साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाए गए लोगों की वजह भी पूछी गई थी।

विज्ञापन
UP News: Selection process of 14 directors in Energy Department canceled

विस्तार

ऊर्जा विभाग में 14 निदेशकों की चयन प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायतें मिलने पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने यह कार्रवाई की है। ऐसे में पावर कॉरपोरेशन के अफसरों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

विज्ञापन


उप्र. पावर कॉरपोरेशन, पावर ट्रांसमिशन, राज्य विद्युत उत्पादन निगम एवं सहयोगी वितरण कंपनियों में निदेशकों के 14 पदों के लिए 16 अक्तूबर, 2022 में चयन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए वरिष्ठ अभियंताओं ने साक्षात्कार दिए। पर नामों की घोषणा से पहले ही मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री को साक्षात्कार में बुलाए गए अभियंताओं की शिकायतें मिलीं। जांच हुई तो अंतिम चयन सूची में शामिल कई की शिकायतें सही पाईं गईं। चयन प्रक्रिया में भी गड़बड़ी मिली।
विज्ञापन


दोषियों पर जिम्मेदारी तय
प्रकरण में ऊर्जा मंत्री ने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा से जवाब मांगा था। पूछा था कि चयन समिति के सामने उपस्थित हुए अभ्यार्थियों में कितने अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया गया। साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाए गए लोगों की वजह भी पूछी गई थी। इसी तरह के कई अन्य सवाल पूछते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों के नाम मांगे गए थे। अपर मुख्य सचिव की जांच रिपोर्ट ऊर्जा मंत्री को अब मिल गई है। इसमें चयन शुरू होने से लेकर साक्षात्कार तक की भूमिका में शामिल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावेदारी खारिज हुई तो बढ़ा विवाद

सूत्रों का कहना है कि इस पद के कुछ दावेदारों के आवेदन निरस्त कर दिए गए। दावेदारों ने इसकी वजह पूछी। पर चयन समिति की ओर से समय से जवाब नहीं दिया गया। इस पर कुछ दावेदारों ने अपने तरीके से जानकारी जुटाई। उन्होंने अपने दावे से संबंधित प्रपत्र भी सौंपा, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। इसी तरह साक्षात्कार के लिए तैयार होने वाली सूची में कई अधिक योग्यता वाले दावेदारों के नाम गायब हो गए।


चयन समिति में कौन
चयन समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव थे। इसके अलावा सदस्य सचिव ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव होते हैं। इसी तरह एनटीपीसी, यूपीपीसीएल के अध्यक्ष, सहित सात सदस्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed