फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: School's indifference will be strict, matter of refund of Kovid period fees

UP News : स्कूलों ने की आनाकानी तो होगी सख्ती, कोविड काल की फीस वापसी का मामला

Fri, 28 Apr 2023 12:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 28 Apr 2023 12:08 AM IST
सार

नोएडा के जिलाधिकारी की ओर से स्कूलों पर लगाए गए जुर्माने को लेकर एक बार फिर यह मामला चर्चा में है। शासन स्तर पर अभी इससे संबंधित कोई शिकायत नहीं आई है लेकिन अगर स्कूलों के स्तर पर आनाकानी की जाती है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
UP News: School's indifference will be strict, matter of refund of Kovid period fees
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना काल में बढ़ाई गई 15 फीसदी फीस न लौटाने/समायोजित करने वाले स्कूलों पर शासन सख्ती करेगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन का निर्देश शासन पहले ही जारी कर चुका है। इस मामले में जिला प्रशासन को कार्रवाई करनी है।

विज्ञापन


नोएडा के जिलाधिकारी की ओर से स्कूलों पर लगाए गए जुर्माने को लेकर एक बार फिर यह मामला चर्चा में है। शासन स्तर पर अभी इससे संबंधित कोई शिकायत नहीं आई है लेकिन अगर स्कूलों के स्तर पर आनाकानी की जाती है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। अपर मुख्य सचिव बेसिक-माध्यमिक दीपक कुमार ने कहा कि शासन की ओर से इस संबंध में पहले ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अगर किसी को कोई शिकायत है तो वह जिला स्तर पर शिकायत करेगा और जिला प्रशासन उससे संबंधित कार्रवाई करेगा। अभी तक हमारे पास ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed