फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: RTE applications will start from February 6, DG School Education issued instructions to all BSA

UP News : छह फरवरी से शुरू होंगे आरटीई के आवेदन, डीजी स्कूल शिक्षा ने सभी बीएसए को जारी किया निर्देश

Tue, 31 Jan 2023 08:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 31 Jan 2023 08:28 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश में आरटीई के तहत वर्तमान में 43900 स्कूल और यहां पर लगभग 4.10 लाख सीटें हैं। जिसके तहत प्रवेश होने हैं। हालांकि कुछ स्कूलों के बंद होने और नए की मैपिंग प्रक्रिया भी चल रही है। इसलिए इनकी संख्या घट-बढ़ सकती है।

विज्ञापन
UP News: RTE applications will start from February 6, DG School Education issued instructions to all BSA
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में होने वाले दाखिलों के लिए विस्तृत कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया है। इसकी प्रवेश प्रक्रिया तीन चरण में चलेगी। पहले चरण की शुरुआत 06 फरवरी से हो रही है। दाखिले के लिए संबंधितों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। आवेदन फॉर्म के सत्यापन के बाद लॉटरी के द्वारा बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन


महानिदेशक स्कल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से सभी बीएसए को भेजे गए निर्देश के अनुसार अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा 01 व पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिए समय सारिणी जारी कर दी गई है। इसके अनुसार पहले चरण के आवेदन छह फरवरी से 28 फरवरी के बीच किए जा सकेंगे। एक मार्च से 10 मार्च के बीच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इन आवेदनों का सत्यापन करना होगा। 12 मार्च को पहली लॉटरी होगी। पहली लॉटरी वाले बच्चों को चार अप्रैल तक दाखिला लेना होगा। दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च से 06 अप्रैल के बीच होगी। 07 अप्रैल से 17 अप्रैल तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आवेदनों का सत्यापन कराएंगे। 19 अप्रैल को दूसरी लॉटरी जारी होगी और 28 अप्रैल तक विद्यार्थियों को दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन


तीसरे और अंतिम चरण की शुरुआत 20 अप्रैल से 12 मई के बीच होगी। 13 मई से 23 जून के बीच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवेदन फॉर्म का सत्यापन करके 25 जून को लॉटरी जारी करनी होगी। अंतिम चरण में दाखिले की समय सीमा पांच जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा है कि आरटीई के तहत गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित व दुर्बल वर्ग के बच्चों को 25 फीसदी प्रवेश दिया जाना बाध्यकारी है। इसी क्रम में मंगलवार को नौ मंडल के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) व बीएसए को आरटीई पोर्टल से संबंधित जानकारी का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इसी क्रम में बुधवार 01 फरवरी को भी नौ मंडल के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालयों को मैप करने की प्रक्रिया भी
डीजी विजय किरन आनंद ने सभी बीएसए को यह भी निर्देश दिया है कि आरटीई के लिए नए सत्र 2023-24 में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है, इसके तहत जो विद्यालय बंद हो गए हैं, उन्हें निर्धारित पोर्टल से हटा दिया जाए। साथ ही जिले के जो विद्यालय मैप हैं लेकिन अभी तक रजिस्टर्ड नहीं हैं, उन्हें पोर्टल पर रजिस्टर करा लिया जाए। जो विद्यालय रजिस्टर नहीं हो रहे हैं, उन्हें पोर्टल पर अपने लॉगिन से मैप्ड कर लें ताकि नए सत्र में अभिभावकों को असुविधा न हो। इसके लिए पोर्टल 05 फरवरी तक खोला जा रहा है।


43900 स्कूलों में 4.20 लाख सीटें
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश में आरटीई के तहत वर्तमान में 43900 स्कूल और यहां पर लगभग 4.10 लाख सीटें हैं। जिसके तहत प्रवेश होने हैं। हालांकि कुछ स्कूलों के बंद होने और नए की मैपिंग प्रक्रिया भी चल रही है। इसलिए इनकी संख्या घट-बढ़ सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed