फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Recruitment process for 921 posts of SI and ASI started

UP News : एसआई और एएसआई के 921 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, सात जनवरी से 28 जनवरी तक मांगे आवेदन

Fri, 29 Dec 2023 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Dec 2023 12:06 AM IST
सार

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लेखा, लिपिक और गोपनीय संवर्ग के सहायक उप निरीक्षक और उपनिरीक्षक के 921 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। बोर्ड ने इच्छुक अभ्यर्थियों से 7 जनवरी से 28 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन
UP News: Recruitment process for 921 posts of SI and ASI started
यूपी पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लेखा, लिपिक और गोपनीय संवर्ग के सहायक उप निरीक्षक और उपनिरीक्षक के 921 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। बोर्ड ने इच्छुक अभ्यर्थियों से 7 जनवरी से 28 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने बताया कि पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के 268, सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के 449 और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 204 पदों पर पुरुषों एवं महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके लिए अभ्यर्थी को एक जुलाई 2023 को 21 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो और 28 वर्ष से अधिक आयु पूर्ण न की हो। अर्थात अभ्यर्थी का जन्म एक जुलाई 1995 से पूर्व तथा एक जुलाई 2002 के बाद न हुआ हो।
विज्ञापन


ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी
आवेदन पत्रों के परीक्षण के बाद 400 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुल 200 प्रश्न होंगे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान/कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जानकारी/सामयिक विषय, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा तथा मानसिक अभिरुचि परीक्षा/बुद्धिलब्धि परीक्षा/तार्किक परीक्षा संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होनी चाहिए शैक्षिक अर्हता
उप निरीक्षक (गोपनीय) और सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) के लिए स्नातक, टाइपिंग और कंप्यूटर में ओ लेवल का सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के लिए वाणिज्य में स्नातक की डिग्री, टाइपिंग और कंप्यूटर में ओ लेवल का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed