{"_id":"62fd44c1e32ab058df063016","slug":"up-news-order-of-dgp-to-keep-security-arrangements-tight-on-janmashtami","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : पुलिस महानिदेशक चौहान का फरमान- जन्माष्टमी पर चाक-चौबंद रखें सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : पुलिस महानिदेशक चौहान का फरमान- जन्माष्टमी पर चाक-चौबंद रखें सुरक्षा व्यवस्था
Thu, 18 Aug 2022 01:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:22 AM IST
सार
UP News:डीजीपी ने सोशल मीडिया की 24 घंटे मॉनिटरिंग करने के साथ ही भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों की कड़ी निगरानी करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। यदि किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट डाला है तो उसका तत्काल खंडन करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण करते रहने के साथ ही अवांछनीय तत्वों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीजीपी ने सोशल मीडिया की 24 घंटे मॉनिटरिंग करने के साथ ही भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों की कड़ी निगरानी करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। यदि किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट डाला है तो उसका तत्काल खंडन करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पिकेट, मोबाइल पेट्रोलिंग व लगातार पैदल गश्त करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक ने जन्माष्टमी से संबंधित कार्यक्रमों के आसपास सादे वर्दी में पुरुष और महिला पुलिस कर्मियों को तैनात करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेने और वाहनों आदि की निरंतर चेकिंग करने को कहा है।
विज्ञापन
डीजीपी ने संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी पुलिस बल की भरपूर व्यवस्था करने और अत्याधुनिक तकनीक जैसे ड्रोन कैमरे और सीसी टीवी के माध्यम से भीड़भाड़ पर बारीकी से नजर रखने को कहा है।