फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Now five kg packets, five grams sachet will also get sugar from Munderwa and Pipraich mill

UP News : अब पांच किलो के पैकेट, पांच ग्राम के सैशे में भी मिलेगी मुंडेरवा व पिपराइच मिल की चीनी

Tue, 16 Aug 2022 08:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 16 Aug 2022 08:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम तथा उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की 27 चीनी मिलों में उत्तम गुणवत्ता की सल्फरलेस चीनी तथा सफेद प्लांटेशन शुगर का उत्पादन किया जाता है।

विज्ञापन
UP News: Now five kg packets, five grams sachet will also get sugar from Munderwa and Pipraich mill
sugar

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम की पिपराइच एवं मुंडेरवा चीनी मिलों के रिटेल काउंटर खुलेंगे। अब पांच किलो के पैकेट तथा पांच ग्राम के सैशे में भी इन मिलों की चीनी मिलेगी। बुधवार को गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी इसका लखनऊ गन्ना संस्थान केंद्र में इसका शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम तथा उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ की 27 चीनी मिलों में उत्तम गुणवत्ता की सल्फरलेस चीनी तथा सफेद प्लांटेशन शुगर का उत्पादन किया जाता है।  देश में उपभोग के अलावा इन मिलों की चीनी का विभिन्न देशों में निर्यात भी होता रहा है। निगम की पिपराइच एवं मुंडेरवा चीनी मिलों में उत्पादित सल्फरलेस शुगर की बाजार में काफी मांग है। अभी तक इन मिलों द्वारा उत्पादित चीनी केवल 50 किलो की पैकिंग में उपलब्ध थी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा है कि मिलों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सभी प्रयास किए जाएं ताकि किसानों को इसका लाभ मिल सके। इसी क्रम में  गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी डालीबाग, लखनऊ स्थित गन्ना संस्थान परिसर में चीनी के रिटेल काउंटर (विक्रय केंद्र) का शुभारंभ करेंगे। अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग संजय भूसरेड्डी के मुताबिक निगम एवं सहकारी चीनी मिल संघ की ओर से यह नवीन प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबन्ध निदेशक रमाकांत पांडेय के मुताबिक सामान्य उपभोक्ताओं को पांच किलो के पैकेट तथा 5 ग्राम के सौ सैशे के पैकेट के अतिरिक्त 50 किलो के बैग की पैकिंग में बाजार दर की तुलना में अत्यन्त कम कीमत पर उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था इस रिटेल काउंटर पर कराई जा जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed