फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: No posting of promoted government secondary teachers to the post of principal yet

UP News : पदोन्नत राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की प्रिंसिपल पद पर तैनाती अभी तक नहीं

Mon, 02 Jan 2023 10:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 Jan 2023 10:46 PM IST
सार

ऐसे में सेवानिवृत्ति की कगार पर पहुंच चुके शिक्षक खासतौर पर परेशान हैं। यह स्थिति तब है जबकि शासन इनकी तैनाती के आदेश दे चुका है। कुछ दिन तैनाती में और देरी हुई तो फिर परीक्षाओं का दबाव शुरू हो जाएगा और फिर पूरी प्रक्रिया प्रभावित होगी।

विज्ञापन

विस्तार

राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति पा चुके अधीनस्थ राजपत्रित शिक्षकों, प्रधानाचार्यों के लिए अब तैनाती का इंतजार लंबा हो रहा है। बीते मई-जून महीने में पदोन्नत शिक्षकों को साल बीतने के बाद भी तैनाती नहीं मिली। ऐसे में सेवानिवृत्ति की कगार पर पहुंच चुके शिक्षक खासतौर पर परेशान हैं। यह स्थिति तब है जबकि शासन इनकी तैनाती के आदेश दे चुका है। कुछ दिन तैनाती में और देरी हुई तो फिर परीक्षाओं का दबाव शुरू हो जाएगा और फिर पूरी प्रक्रिया प्रभावित होगी।

विज्ञापन


पदोन्नति कर रहे शिक्षकों में 143 महिला और 239 पुरुष शिक्षक हैं। इनमें महिला संवर्ग के अंतर्गत 65 सहायक अध्यापक व 78 प्रवक्ता हैं जबकि पुरुष संवर्ग में 108 सहायक अध्यापक व 131 प्रवक्ता हैं। इनकी विभागीय प्रोन्नति पिछले वर्ष ही होनी थी, लेकिन विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक टलते-टलते मई 2022 में हो पाई। इसका रिजल्ट 21 जून को आने के बाद से शिक्षक अभ्यर्थी तैनाती का इंतजार कर रहे हैं। बीते नवंबर माह में इनकी तैनाती की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश हुआ था, लेकिन अभी तक प्रक्रिया परवान नहीं चढ़ी। 
विज्ञापन


शिक्षक समन्वय समिति की अध्यक्ष छाया शुक्ला व राजकीय शिक्षक संघ के महामंत्री रामेश्वर पांडेय का कहना है कि तैनाती न होने से शिक्षकों वेतन वृद्धि रुकी हुई है। इसके अलावा यह प्रोन्नति पिछले सत्र में ही दी जानी थी। समय से प्रक्रिया पूरी न होने के कारण 21 शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए और उन्हें पदलाभ नहीं मिला। अब उन्हें पेंशन में एक वृद्धि का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादा देरी हुई तो अगले मार्च महीने में कुछ और शिक्षक सेवानिवृत्त होने के साथ ही पद लाभ से वंचित हो जाएंगे। उधर, अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) केके गुप्ता का कहना है कि हर जिले से मानव संपदा पोर्टल पर ब्योरा अपडेट कराया जा रहा है, ताकि कोई गड़बड़ी न हो। इसके साथ ही तैनाती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed