फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: No posting after promotion, officers taking salary sitting at home, letter written to Chief Minister

UP News : पदोन्नति के बाद नहीं मिली तैनाती, घर बैठे वेतन ले रहे अधिकारी, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Tue, 13 Sep 2022 01:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 13 Sep 2022 01:21 PM IST
सार

संघ के अध्यक्ष दिव्येंद्र शेखर गौतम और महासचिव प्रदीप कुमार पटेल की ओर से सीएम को लिखे पत्र में कहा गया है कि कोरोना से 2020-21 और 2021-22 में तबादले नहीं हुए।

विज्ञापन
UP News: No posting after promotion, officers taking salary sitting at home, letter written to Chief Minister

विस्तार

पिछले दो वर्षों से तबादला नहीं होने से राज्यकर विभाग में कई अधिकारियों को एक ही जिले और पद पर तीन से आठ साल हो गए हैं। वहीं, बीते साल मई में पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती अब तक न होने से वे घर बैठे वेतन ले रहे हैं। इस संबंध में उप्र वाणिज्यकर अधिकारी सेवा संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अधिकारियों का तबादला और प्रोन्नत होने वालों को तैनाती दिलाने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


संघ के अध्यक्ष दिव्येंद्र शेखर गौतम और महासचिव प्रदीप कुमार पटेल की ओर से सीएम को लिखे पत्र में कहा गया है कि कोरोना से 2020-21 और 2021-22 में तबादले नहीं हुए। चालू वर्ष में भी अब तक तबादले नहीं किए गए हैं। इससे कई जिलों में अधिकारियों की 3 से 8 साल तक की सेवा पूरी हो चुकी है। इनमें से कई दांपत्य नीति व परिजनों की बीमारी के चलते स्थानांतरण चाहते हैं। लेकिन तबादले नहीं होने से अधिकारियों की मनोदशा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने सचल दल और विशेष अनुसंधान शाखा में तैनाती अवधि का हवाला देते हुए बताया है कि विभाग की सबसे संवेदनशील इन शाखाओं में अधिकतम एक व दो वर्षों तक ही तैनाती का प्रावधान है, लेकिन कई अधिकारियों का कार्यकाल 4 साल से ज्यादा हो गया है। पदाधिकारियों ने बताया कि मई-2021 में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन के पद पर प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों की तैनाती भी अब तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे कई और अधिकारी भी हैं जिन्हें बीती जनवरी में ही प्रोन्नति मिली है, लेकिन तैनाती अब तक नहीं हुई है। ये अधिकारी घर बैठे ही वेतन ले रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यालय स्तर से तबादले के लिए प्रस्ताव एक महीने पहले ही शासन को भेज दिया गया है, लेकिन ऊपर से हरी झंडी नहीं मिलने से आदेश जारी नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed