फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Mander will remain DM of Rampur, many new responsibilities including amendment in transfer orders of

UP News : मंदर बने रहेंगे रामपुर के डीएम, आईएएस के स्थांतरण आदेशों में संशोधन समेत कई को नई जिम्मेदारी

Sun, 03 Sep 2023 10:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 03 Sep 2023 10:27 PM IST
सार

मथुरा के डीएम के पद से हटाए गए पुलकित खरे को यूपीआरआरडीए का सीईओ बनाया गया है। इसी तरह से हमीरपुर से हटाए गए डॉ. चंद्रभूषण को वन एवं पर्यावरण विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
UP News: Mander will remain DM of Rampur, many new responsibilities including amendment in transfer orders of
IAS officer - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईएएस रवींद्र कुमार मंदर रामपुर के डीएम बने रहेंगे। एक सितंबर को उनका तबादला बिजनौर में इसी पद पर किया गया था, जिसे संशोधित कर दिया गया है। वहीं, रामपुर के डीएम बनाए गए अंकित कुमार अग्रवाल का आदेश संशोधित करते हुए अब उन्हें इसी पद पर बिजनौर भेजा गया है। इसके अलावा दो सितंबर को कई आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई थीं, लेकिन इसकी जानकारी नियुक्ति विभाग ने बार-बार पूछे जाने के बावजूद सार्वजनिक नहीं की।

विज्ञापन


मथुरा के डीएम के पद से हटाए गए पुलकित खरे को यूपीआरआरडीए का सीईओ बनाया गया है। इसी तरह से हमीरपुर से हटाए गए डॉ. चंद्रभूषण को वन एवं पर्यावरण विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है। जिलाधिकारी प्रयागराज के पद से हटाए गए संजय कुमार खत्री को एसीईओ नोएडा बनाया गया है। महोबा के डीएम पद से हटाए गए मनोज कुमार-द्वितीय को विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद के नगर आयुक्त नितिन गौड़ को पिलखुआ-हापुड़ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, गाजियाबाद के सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक को नगर आयुक्त गाजियाबाद बनाया गया है। विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी आशुतोष कुमार द्विवेदी को एसीईओ ग्रेटर नोएडा बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed