फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Lands of illegal colonies will be confiscated, action will also be taken against the settlers, survey will be done

UP News : अवैध कॉलोनियों की जमीनें होंगी जब्त, बसाने वालों पर भी कार्रवाई, कराया जाएगा सर्वे

Wed, 13 Jul 2022 10:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 13 Jul 2022 10:33 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आवास विभाग जल्द ही इसके लिए नई नीति लाने जा रहा है। प्रस्तावित नीति का ड्राफ्ट लगभग तैयार है। वहीं, आवास विभाग ने प्रदेश भर में अवैध कॉलोनियों को चिह्नित करने के लिए सर्वे करने का भी फैसला लिया है।

विज्ञापन
UP News: Lands of illegal colonies will be confiscated, action will also be taken against the settlers, survey will be done
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश भर में अवैध कॉलोनियां की जमीनें जब्त होंगी। सरकार ने इन कॉलोनियों को बसाने वालों की गिरफ्तारी के साथ ही उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आवास विभाग जल्द ही इसके लिए नई नीति लाने जा रहा है। प्रस्तावित नीति का ड्राफ्ट लगभग तैयार है। वहीं, आवास विभाग ने प्रदेश भर में अवैध कॉलोनियों को चिह्नित करने के लिए सर्वे करने का भी फैसला लिया है। जिससे नीति लागू होने के बाद अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी बड़े शहरों, जिला मुख्यालय वाले शहरों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना लेआउट पास कराए ही अवैध कॉलोनियां बसाई जा रही हैं। इसकी वजह से शहर से सटे इलाकों में बड़ी संख्या में अविकसित कॉलोनियां बस गई हैं। बेतरतीब ढंग से बसने वाली इन कॉलोनियों में लोग बिना छानबीन के जमीन खरीदकर मकान बना लेते हैं। बाद में सड़क, बिजली, पेयजल व सीवर जैसी सुविधाओं के लिए विकास प्राधिकरण और नगर निकायों का चक्कर लगाने लगते हैं। इस तरह के तमाम शिकायतों के मद्देनजर पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने आवास विभाग को अवैध कॉलोनियां बसाने वाले लोगों पर शिकंजा करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इसी कड़ी में आवास विभाग नई नीति तैयार कर रहा है। प्रस्तावित नीति में अवैध कॉलोनी बसाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए विकास प्राधिकरण अधिनियम में संशोधन किया जाएगा। इसमें कुछ नई धाराएं जोड़ी जाएंगी। इन धाराओं के आधार पर अवैध कॉलोनियां बसाने वाले के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई करने, गिरफ्तारी करने, जुर्माना लगाने और अवैध कॉलोनी से संबंधित जमीनें जब्त करने का प्रावधान किया जाएगा। जल्द ही इस नीति को कैबिनेट से मंजूरी दिलाकर लागू किया जाएगा। अवैध कॉलोनियों को बसने से रोकने और इसे बसाने वालों के खिलाफ  कार्रवाई के लिए सात सदस्यीय समिति बनाते हुए रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी आवास विभाग अवैध कॉलोनियों को वैध करने और इस पर अंकुश लगाने के लिए कई बार संबंधित नीतियों में संशोधन कर चुका है लेकिन प्राधिकरणों के स्तर पर अधिकारियों और कॉलोनाइजरों की मिलीभगत से अवैध कॉलोनी बसाने का खेल जारी है। इसलिए अब एक बार फिर से अवैध कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए अधिनियम के प्रावधानों को और सख्त करके कॉलोनाइजरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed