{"_id":"62d61bff7457f254286312ca","slug":"up-news-instructions-to-inspect-council-schools-from-6-am-action-will-be-taken-against-teachers-missing-for-three-or-more-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण सुबह छह बजे से करने के निर्देश, तीन या अधिक दिनों से गायब शिक्षकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण सुबह छह बजे से करने के निर्देश, तीन या अधिक दिनों से गायब शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
Tue, 19 Jul 2022 09:38 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 19 Jul 2022 09:38 AM IST
सार
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने अधिकारियों से कहा है कि वे सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों को अपने कार्यालय में बुलाकर प्रेरणा निरीक्षण एप के माध्यम से अधिक से अधिक स्कूलों का निरीक्षण कराएं।
विज्ञापन
यूपी प्राइमरी स्कूल (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सुबह छह बजे से निरीक्षण कार्य के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि वे सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों को अपने कार्यालय में बुलाकर प्रेरणा निरीक्षण एप के माध्यम से अधिक से अधिक स्कूलों का निरीक्षण कराएं।
विज्ञापन
निरीक्षण दूर के ब्लॉक व विद्यालयों में कराने के लिए कहा गया है। निर्देश हैं कि एक ही ब्लॉक में एक साथ सभी को भेजकर दो-दो विद्यालयों का निरीक्षण कराया जाए। देखा जाए कि स्कूल समय से खुल रहा है या नहीं? निर्देश दिए गए हैं कि लगातार तीन या उससे अधिक दिनों से बिना किसी सूचना विद्यालय से गायब शिक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। बच्चे यूनिफॉर्म पहनकर आ रहे या नहीं, इसकी भी जांच की जाए।
विज्ञापन
डीबीटी से पिछले सत्र में भेजी गई राशि से अभिभावकों ने सामग्री खरीदी या नहीं, इसकी जांच जांच की जाए। वर्तमान सत्र में जुलाई के अंत तक डीबीटी की राशि अभिभावकों के खाते में भेजने की तैयारी है। इसलिए अभिभावकों को खरीदारी के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अलावा शिकायत के लिए राज्य स्तरीय विभाग का टोल फ्री नंबर 18001800666 का अधिक से अधिक अभिभावकों को प्रचार करने के निर्देश दिए गए हैं। यह नंबर सुबह 6.30 से शाम 5.30 बजे तक चलता है।
विज्ञापन