फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Headmaster suspended for creating jam in school, video of liquor party in class goes viral

UP News : स्कूल में जाम छलकाने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित, क्लास में शराब पार्टी का वायरल हुआ वीडियो

Thu, 07 Jul 2022 12:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 07 Jul 2022 12:34 AM IST
सार

स्कूल में ही बैठकर शराब पीने का वीडियो बुधवार को वायरल होने पर डीएम ने बीएसए को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
UP News: Headmaster suspended for creating jam in school, video of liquor party in class goes viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोंडा में मुजेहना क्षेत्र के सोंहास करमोहनी में प्राथमिक विद्यालय कक्ष में शराब पीने के मामले में प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। स्कूल में ही बैठकर शराब पीने का वीडियो बुधवार को वायरल होने पर डीएम ने बीएसए को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। बीएसए डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में प्रधानाध्यापक के ही शराब पीने और किसी को साथ में पिलाने की पुष्टि हुई है। इस पर प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय सोंहास करमोहनी में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात शिक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को स्कूल में शराब पार्टी की और दो बाहरी दोस्तों के साथ जमकर शराब पी। इस दौरान किसी ने शराब पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें साफ दिख रहा है कि प्रधानाध्यापक ने स्कूल की मेज पर ही शराब की बोतल, गिलास व नमकीन रखा है और अपने दोस्तों संग पार्टी करते हुए नशे में झूम रहे हैं। नशे की हालत में वह यह भी भूल गये कि स्कूल में बच्चे भी मौजूद हैं। 
विज्ञापन


इस शर्मसार करने वाली घटना का विडियो जब जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश बीएसए को दिया। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर बीईओ झंझरी कोमल यादव व इटियाथोक के उपेंद्र त्रिपाठी को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed