फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Doctors are not getting re-appointment in Health Department, 18 have applied since March

UP News : स्वास्थ्य विभाग में पुनर्नियुक्त में नहीं मिल रहे हैं डॉक्टर, मार्च से अब तक 18 ने किया आवेदन

Thu, 06 Apr 2023 07:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 06 Apr 2023 07:51 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग में प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के करीब 18 हजार पद हैं। इसमें करीब छह हजार खाली चल रहे हैं। हर साल करीब सौ से दो सौ डॉक्टर सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं। सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को दोबारा नियुक्ति देने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
UP News: Doctors are not getting re-appointment in Health Department, 18 have applied since March
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सेवानिवृत्ति के बाद होने वाली दोबारा नियुक्ति में भी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में पुनर्नियुक्त की योजना फेल होती नजर आ रही है। अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 तक करीब 113 डॉक्टर सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन दोबारा नियुक्ति के लिए सिर्फ 18 डॉक्टरों ने आवेदन किया है। जबकि 56 ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के करीब 18 हजार पद हैं। इसमें करीब छह हजार खाली चल रहे हैं। हर साल करीब सौ से दो सौ डॉक्टर सेवानिवृत्त भी हो रहे हैं। सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को दोबारा नियुक्ति देने का प्रावधान किया गया है। ये डॉक्टर 65 वर्ष की आयु तक अस्पताल में सेवाएं दे सकते हैं। इसके एवज में उन्हें उनके वेतन के बराबर धनराशि भुगतान की जाती है। लेकिन दोबारा नियुक्ति देने की योजना धीरे- धीरे दम तोड़ती नजर आ रही है। हालत यह है कि कई असेवित जिलों के लिए अब आवेदन ही नहीं आ रहे हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि प्रदेश में दोबारा नियुक्ति के लिए तय किए गए करीब 500 पद में करीब 433 पद खाली हैं। इसमें श्रावस्ती, चित्रकूट, बलरामपुर, कासगंज आदि जिलों के लिए आवेदन ही नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


74 को मिलेगी दोबारा नियुक्ति
प्रदेश के अस्पतालों को दोबारा नियुक्ति की ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत 18 नए आवेदन आए हैं, जबकि 56 ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने इन 74 डॉक्टरों को तत्काल नियुक्ति देने का निर्देश दिया है। इनके दस्तावेजों की पड़ताल करने के बाद इन्हें 20 अप्रैल तक नियुक्ति दे दी जाएगी। इन डॉक्टरों से प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं करने और पहले से किसी तरह की विभागीय कार्रवाई नहीं होने संबंधित शपथ पत्र लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा नियुक्ति में रुचि न लेने की वजह
सरकारी अस्पतालों में कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त होने वाले एमबीबीएस डॉक्टर दोबारा नियुक्ति में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके पीछे बड़ी वजह यह बताई जा रही है कि दोबारा नियुक्ति के पद ज्यादातर असेवित जिलों में हैं। सेवानिवृत्त के बाद वे महानगरों में रहना चाहते हैं। ऐसे में दोबारा ग्रामीण इलाके में रहने में उन्हें दिक्कतें होती हैं। पारिवारिक कारणों का हवाला देकर वे दोबारा नियुक्ति से मना कर देते हैं। प्राइवेट प्रैक्टिस की छूट नहीं मिलने की वजह से भी वे सरकारी सेवा से दूर रहते हैं।


क्या कहती हैं जिम्मेदार
अब तक महानिदेशालय में आए आवेदनों की पड़ताल की जा रही है। कोशिश है कि जल्द से जल्द इन डॉक्टरों को तैनाती दे दी जाए। - डा. लिली सिंह, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed